स्ट्रेस : समस्या की जगह समाधान पर ज्यादा ध्यान दें, धन्यवाद कहना बेहद कारगर
कई ऐसे तरीके हैं जिनसे तनाव कम किया जा सकता है, लेकिन कई बार आपके तरीके ही ऊबाऊ लगने लगते हैं। तो फिर ऐसे में तनाव को कम करने के लिए क्या करें। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट इंगर ई. बर्नेट जिगलर रोजमर्रा के कुछ ऐसे ही उपायों को बता रही हैं जो तनाव को आसानी से कम करने में मददगार साबित होते हैं। • जब किसी घटना या कारण की वजह से तनाव हो तो उस पर बहुत अधिक विचार करने के बजाय उसके समाधान के विकल्पों या उस पर काम करने के तरीकों के बारे में फोकस करें। तनाव कम होने लगता है। • बॉडी को स्कैन करें, चाय- को स्वाद लेकर पीएं सुबह ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं । पूरी बॉडी को मस्तिष्क से स्कैन कर यह जानने का प्रयास करें कि शरीर में कहां पर दर्द या थकावट महसूस हो रही है। इसके बाद चाय या कॉफी को स्वाद लेकर पीएं । काफी राहत मिलेगी। कृतज्ञता ज्ञापित करें. लोगों को धन्यवाद कहें हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार लोगों या चीजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन घटते हैं। खुशी की भावना बढ़ती है । नींद सुधरती है। असर मानसिक ...