Posts

Showing posts from June, 2022

How effective an smartphone armband for running?

 Smartphone arm band is very effective all other band will interrupt in running . Keeping phone on arm is the best , cheap and easiest choice an arm will cost Rs 200 to 300 in case of rain keep phone in plastic cover than put it in arm band

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

Image
आजकल सुबह जल्दी नहीं उठ पता , तेज दौडने से शायद थकन ज्यादा रहती है , सुबह 6:25 पर साइकिलिंग शरू की 13 Km 46 मिनिट में पूरा किया , वनविहार में टिकिट के लिये भीड़ ज्यादा थी फिर 7:34 पर दौड शरू की धुप तेज हो रही थी, और तेज धुप में तेज दौड़ना मुश्किल होता है , 5 Km तो 27 मिनिट में कर लिया लेकिन लौटते वक़्त धुप के कारण थकान ज्यादा हो रही थी तो 6 से 6:20 का पेस था और 10 Km की दौड 59 मिनिट में की।  एक घंटे में 10 Km करने से मुझे ज्यादा ताकत लगनी पड़ती है और लगातार नहीं दौड पाता पेट और पैर में दर्द हो हो जाता है सांसे भी फुल जाती है इसलिए बीच में पैदल चल कर recover कर लेता हु। ऐसा करने से दौड को ज्यादा enjoy कर पाता हु और अच्छा लागता है।  लगातार धीरे धीरे अकेले दौड़ने से उतना आनंद नहीं आता कोई साथ हो तो ठीक है। तेज दौड़ने से पर ध्यान शरीर पर रहता है और quantum या meditative रनिंग हो पाती है। 10 Km की दौड 59 मिनिट में की और 19 Km की साइकिलिंग एक घंटे में कर के घर पहुँचा , राजू टी स्टाल से ब्रेड पकोड़े ले लिए थे। कोई दोस्त नहीं मिल पाया इसलिए सीधे घर पर ही आ गया।  दो से तीन घंटे का आराम ...

10 Km की दौड और 40 Km की साइकिलिंग की sunday 19 जून 2022

Image
बारिश का मौसम था गर्मी कम थी इसलिए आज decide किया था दौड ख़म कर दोस्त के यहाँ कचोरी लेकर जाऊँगा ,अच्छा लगता है की बिना कारण कोई कुछ ऐसा करे की मजा आ जाये , में भी कुछ नया करने की सोचता रहता हु।  मेरा कोई भी दोस्त ऐसा नहीं की सुबह उठ कर साईकल चलाये , मैंने बहुत कोशिश की लेकिन 40 के बाद जिम्मेदारी से निकल कर अपने शरीर के लिये कुछ करने के लिए ईश्वर की कृपा और बरहमाण्ड बनाने वाले देवताओ का आशीर्वाद चाहिए रहता है।  सुबह 13 Km साइकिलिंग 46 मिनिट में की , फिर 10 Km की दौड 59 मिनिट में और लौटते वक़्त कचोरी ली लालघाटी लगया सब को खिलाया और 27 Km की साइकिलिंग एक घंटे 36 मिनिट में की। 

PACHMARHI MONSOON MARATHON 2022 07 August 2022

Image
 RUNNING one of the most PICTURESQUE & CHALLENGING  to be held on Sunday, 7th. August at PACHMARHI ( Madhya Pradesh) Race Categories: 5Km-10Km-21Km-42 Km. To register log onto: www.adventuresandyou.com Early Bird Discount: AAY20  #marathon #marathonrunner #marathontraining #uphill #uphillathlete #uphillrun #ultramarathon #ultrarunning #pachmarhi #mptourism #fitindiachallenge #fitindiamission #health #wellness #fitness #rain #monsoon      

I-Runman Summer Challenge 2022 Finisher from 10/04/22 to 07/05/22

Image
 I-Runman Summer Challenge 101 Km Running and 201 Km Cycling के Finisher है        

Running 10 Km in One Hour

Image
 आज मौसम अच्छा था सुबह लेट उठा , सुबह 6:21 पर साइकिलिंग शुरू की और 49 मिनिट में 13 Km तय कर वन विहार पहुँच गया , टिकिट के लिए लाइन लम्बी थी , कुछ देर इंतजार कर टिकट ली और 7.30 को दौड शरू की  आजकल तेज दोड़ने का शौक हो गया है , पहले लम्बादौड़ने का था , तेज दौड नहीं पता था क्युकी कभी सांसे फूल जाती ,कभी पैरो में दर्द , पैर लम्बे खुलते नहीं थे ,हड्डिया दर्द देती थी तब पैर में पट्टे बांध कर दौडता था।  ज्यादा दोड़ने ने फायदा नहीं हो रहा था तो तेज दौड़ने की कोशिश की , मेरा सपना है की quantum लेवल पर दौडू , मतलब दौड़ते वक़्त सारा ध्यान शरीर पर हो , कहाँ दर्द दे रहा है , सांसे कैसी चल रही है , शरीर का तापमान क्या है ,पैर कितना उठ रहा है , मतलब जो भी हे पल शरीर में घट रहा है उस पर ध्यान लगा कर अनुभव कर रहा हु।  ताज दौड़ने के लिए पैरो की हड्डी मजबूत करने के लये गुड़ चने का सेवन साल भर से रोज कर रहा हु ,और thighs मसल्स को मजबूत करने के लिए साईकल चलाता हु।  रोज तेज दौड पाना संभव नहीं होता या होता , या दोड़ने के बाद रिकवरी के लिए एक दिन छोड़कर दौड़ता है , 10 Km की दौड रोज संभव नहीं होती...

Running 101 Km Cycling 250 Km in 20 Days How i Feel, Finishes I-Runman Summer Challenge 2022

Image
 I-Runman Summer Challenge 9 may से 7 July 2022 तक का यह challenge अब तक का सबसे अच्छा रनिंग ,साइकिलिंग event है जिस में मैंने पार्टिसिपेट किया , Virtual event था इसलिए सस्ता भी था मात्र 200 में महीने भर चलने वाले event में , कम से कम 20 दिन का वर्कआउट जरुरी था , यदि दौड रहे है तो 3 Km और साईकल चला रहे है तो 10 Km कम से कम करना था। और महीने भर में 101 Km रनिंग और 201 Km साइकिलिंग करनी थी।  वैसे तो में Tuesday,Thursday,Saturday 5 Km साइकिलिंग और 2 से 3 Km रनिंग करता हु और50 मिनिट की कोर exercise , Tuesday ,Saturday को upper बॉडी जिसमे 30 हाफ  pullups ,40 pushups ,रोड से आधा शरीर का वजन दे कर biceps के लिए 10 x 20 के सेट लगता हु ,parallel बार पर भी 10 repetition करने की कोशिश करता हु ,stretching के 300 repetition , Handstand के 10 ,abs के लिए 200 repetition ,शीर्षाशन ,चक्रासन यह सभी करता हु , exercise जरुरी है इसी से फ्लेक्सिबिलिटी और तेजी आती है।  Thursday को lower बॉडी 40 situps ,350 skipping ,stretching ,situps शीर्षाशन ,चक्रासन करता हु  Sunday को 20 से 30 Km क...

एक्सरसाइज . सिर्फ 15 मिनट में खुद को रख सकते हैं फिट

Image
 हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का कहना है कि रोज 15 मिनट भी शरीर को दिया जाए तो खुद को फिट रखा जा सकता है। उनका दावा है कि इसके लिए मेटाबोलिक रेजिस्टेंस ट्रेनिंग (एमआरटी) सबसे बेस्ट और पुराना फॉर्मूला है। इसमें 6 एक्सरसाइज को एक क्रम में 30 सेकंड के एक निश्चित इंटरवल पर करना है। ओवरऑल फिटनेस देती हैं ये एक्सरसाइज 1. बॉडी वेट स्क्वाट : 8 से 10 बार कैसे करें: हाथों को सामने की ओर करें। पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर फैला लें, पंजे थोड़ा सा बाहर की तरफ रखें। अब जितना नीचे तक आप स्क्वाट पोजिशन पर जा सकें जाएं। 2. पुशअप्स : 5 से 8 कैसे करें कंधों की चौड़ाई के बराबर हाथों को फैलाकर बॉडी को जमीन पर स्ट्रेट कर लें। अब छाती को फर्श से लगभग एक इंच की दूरी तक ले जाएं। वापस पूर्व की अवस्था में आएं।  3. जंपिंग जैक : 15 बार कैसे करें हवा में थोड़ा सा उछलकर पैरों को फैलाते हुए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ आपस में जोड़ें। फिर इसी तरह उछलते हुए सामान्य स्थिति में आएं।  4. रिवर्स लंजेज : एक पैर से 6 बार कैसे करें: पैरों को थोड़ा फैलाकर खड़े हो जाएं। अब एक पैर को पीछे की ओर ले जाते ह...

वर्ल्ड साइकिल डे , फिटनेस का सफर साइकिल पर

Image
 कोई साइकिल से 18 किमी ऑफिस जा रहा तो किसी ने साइक्लिंग से घटाया 24 किलो वजन  साइक्लिंग और पर्यावरण के दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन अब बदले हुए समय के साथ यंग प्रोफेशनल्स न इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया है। यंगस्टर्स, रिटायर्ड अफसर और कामकाजी लोग अपने घर से वर्क प्लेस और बाजार साइक्लिंग करके जा रहे हैं।  रिटर्न गिफ्ट बना लाइफस्टाइल का हिस्सा अरेरा कॉलोनी में रहने वाले पेशे से बिजनेसमैन शुभेद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन में हर भाई अपने बहन को गिफ्ट देता है, लेकिन यहां उनकी बहन ने रिटर्न गिफ्ट में साइकिल दी और कहा कि भैया आपका वजन बढ़ रहा है, आप साइकिलिंग करिए। दिसंबर 2019 से इसकी शुरूआत की थी जिसका सिलसिला अब भी जारी है। वे अपने घर से ऑफिस साइकिल से जाते हैं। इसके लगातार अभ्यास करने से उनका 24 किलोग्राम वजन भी कम हो गया है। अब साइकिल से न केवल ये अपने वर्कनेस बल्कि छोटी-मोटी शॉपिंग करने मार्केट साइकिल से जाते हैं।    सिटिंग जॉब वालों के लिए अधिक फायदेमंद है गुलमोहर में रहने वाली टेक्नोक्रेट रक्षिता सिंह ने बताया कि वे जून 2017 से लगातार साइकिलिंग कर र...

01 Hour to 12 Hours Tiranga Stadium Run 21 August 2022

Image
 इंदौर के स्टेडियम में Born 2 Run द्वारा आयोजित तिरंगा रन 21 अगस्त 2022 को है जिसका रजिस्ट्रेशन 07 जून से होगा।  इसमें एक घंटा , दो ,तीन ,चार ,छे और12 घंटे की रन है। प्रतिभागी अपनी क्षमता अनुसार participate कर सकते है।  सुबह 6 AM से शाम के 6 PM तक रहेगी यह दौड।    The Registrations for Our 12 hour Tiranga Stadium Run are open now. Registration Link:  https://www.townscript.com/e/indore-superchargers-stadium-run-302202 Welcome to the Iconic Track endurance event of Central India- 12 Hour Tiranga Stadium Run brought to you by Indore Superchargers Register now for the category of your choice- Set the track on fire in an hour or run the marathon-Go Ultra for 12 hours -it has all you will wish for in any event. Enjoy the Super Running atmosphere, the world class athletic track of DAVV, our hospitality and the comraderie of fellow runners . All this in the backdrop of Our Independence day Celebrations. Keep the Josh high with The Tiranga in our hands and the prid...

Cycling Running Workout with Friends for 40 plus

Image
 40 साल के बाद रनिंग ,साइकिलिंग शुरू करना बहुत ही मुश्किल टास्क होता है , ज्यादातर कुछ दिन करने के बाद ,ऑफिस या घर के काम की वजह से छोड़ देते है।  यदि ग्रुप में या जो यह एक्टिविटी कर रहा है उसके साथ शरू की जाये तब continuity की संभावना ज्यादा रहती है ,कितना करना चाहिए जिससे नियमित रूप से किया जा सके यह ज्ञान मिल जाता है।  वैसे एक दिन छोड़कर करेंगे तो ज्यादा फायदा होगा और continuity भी रख पाएंगे।  कितना दौड़ना चाहिए ? तो शरुआत में पाँच  से दस मिनिट की दौड बहुत है , या 100 कदम चले और 20 कदम दौडे।  कितना cycle चलाना चाहिए ? 20 से 30 मिनिट की साइकिलिंग पर्याप्त है।  कौनसी साईकल खरीदना चाहिए ? यदि बजट अच्छा हो तो गियर वाली , या बिना गियर वाली जिसकी सीट ऊपर निचे हो सके , Hero Sprint की साइकिल अच्छी आ रही है , ज्यादा पतले टायर वाली न ले , सड़को में गड्डे होते है तो बैलेंस करने में परेशानी होगी , ज्यादा मोटे टायर वाली  बिल्कुन न ले , सीट शरुआत में चुबती है , अलग से आरामदायक सीट मिल रही है तो लगवा ले।  मैंने शरुवात में 4000 की  साईकल ली चार साल तक चल...

28 Km Cycling and 10 Km Running 05 Jun 2022

Image
 शनिवार को जल्दी खा कर सो गया , तो रविवार को सुबह चार बजे नींद खुल गयी , गर्मी में लेट हो जाओ तो दौड़ने में ज्यादा थकन होती है , 30 डिग्री Temperature में दौड़ना मुश्किल हो जाता है , और heat waves  भी दौड या कोई भी वर्कआउट को मुश्किल कर देती है।  आज 5.42 पर साइकिलिंग शरू की 13.5 Km का सफर 49 मिनिट में पूरा किया और वन विहार पहुँच गया ,  फिर साईकल पार्क कर 10 Km की दौड 58 मिनिट में ख़त्म की , आज शरीर और मौसम ने साथ दिया तो तेज दौड पाया , 100 count तक अपनी maximum speed से दौड लगता फिर 10 से 15 count करते पैदल चलता , लगातार तेज दोड़ना अभी नहीं हो पाता लेकिन कोशिश करता रहता हु, आजकल abs की exercise पर ज्यादा जोर है , इसी से साँस लेने या abs मसल्स मजबुत बनती है।  रुक रुक कर तेज दौड़ने से मुझे लगता है की शरीर को ज्यादा लाभ होता है , धीरे धीरे एक गति से दोड़ने से ज्यादा फायदा नहीं लगता। और 10 Km से ज्यादा दौड़ना भी फयदेमंद नहीं लगता।  दौड ख़त्म करने पर बहुत अच्छा feel हुआ ,तेज सांसे ,पसीना मजा आ जाता है। लगता है की सरकार को सभी के लिए दौड compulsoryकर देना चाहिए ,...