आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

आजकल सुबह जल्दी नहीं उठ पता , तेज दौडने से शायद थकन ज्यादा रहती है , सुबह 6:25 पर साइकिलिंग शरू की 13 Km 46 मिनिट में पूरा किया , वनविहार में टिकिट के लिये भीड़ ज्यादा थी फिर 7:34 पर दौड शरू की धुप तेज हो रही थी, और तेज धुप में तेज दौड़ना मुश्किल होता है , 5 Km तो 27 मिनिट में कर लिया लेकिन लौटते वक़्त धुप के कारण थकान ज्यादा हो रही थी तो 6 से 6:20 का पेस था और 10 Km की दौड 59 मिनिट में की। 

एक घंटे में 10 Km करने से मुझे ज्यादा ताकत लगनी पड़ती है और लगातार नहीं दौड पाता पेट और पैर में दर्द हो हो जाता है सांसे भी फुल जाती है इसलिए बीच में पैदल चल कर recover कर लेता हु। ऐसा करने से दौड को ज्यादा enjoy कर पाता हु और अच्छा लागता है।  लगातार धीरे धीरे अकेले दौड़ने से उतना आनंद नहीं आता कोई साथ हो तो ठीक है। तेज दौड़ने से पर ध्यान शरीर पर रहता है और quantum या meditative रनिंग हो पाती है।

10 Km की दौड 59 मिनिट में की और 19 Km की साइकिलिंग एक घंटे में कर के घर पहुँचा , राजू टी स्टाल से ब्रेड पकोड़े ले लिए थे। कोई दोस्त नहीं मिल पाया इसलिए सीधे घर पर ही आ गया। 

दो से तीन घंटे का आराम और तुरंत खाने को चाहिए रहता है तभी रिकवर हो पाता हु नहीं तो सर दर्द हो जाता है. पूरी व्यावस्था रहती  है इसलिए यह कर पाना संभव है। 

मजा आया ,विचारो को काबु में करने और सकारत्मक सोच के लिए करता हु। संसार में नेगेटिविटी बहुत ज्यादा है और इसके प्रभाव को कम करने का यही एक मात्र सही  उपाय है। 

 







Comments

Popular posts from this blog

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

How is the route of half marathon?

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है