खुशी अपनाएं बिल गेट्स, एलन मस्क का 5 ऑवर रूल
क्या आप जानते हैं कि खुशी भी एक चुनाव है। और यह उन छोटी-छोटी आदतों से मिलती है जिन्हें हम दैनिक जीवन में शामिल करते हैं। उदाहरण के तौर पर जब आम लोग घंटों अपना समय सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या टीवी शोज देखने में गुजार रहे होते हैं उस समय खुश लोग कुछ न कुछ नया सीखने में व्यस्त होते हैं। दुनिया के सबसे सफल लोगों में शामिल एलन मस्क बिल गेट्स, जैक मा भी सीखने के लिए 5 ऑवर रूल को फॉलो करते हैं।
क्या है 5 ऑवर रूल
अमेरिका के बेस्टसेलिंग लेखक माइकल सिमंस के अनुसार हर दिन कम से कम एक घंटा और सप्ताह में 5 घंटे पढ़कर सीखने पर खर्च करें। यह दिन का कोई भी समय हो सकता है। सुबह चाय पीते समय पढ़ सकते हैं या काम पर जाते समय ऑडियो बुक सुन सकते हैं। ध्यान रखें कि इस समय का उपयोग बिना हड़बड़ी स्वयं के विकास के लिए ही करें।
इन तीन नियमों से बनाएं 5 ऑवर रूल को सफल
- कम से कम एक चैप्टर रोज पढ़ें कोई भी किताब चुनें और पढ़ना शुरू करें। रोज एक चैप्टर ही पढ़े। शुरुआत आसान भाषा वाली किताब से करें। स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क ने पढ़कर ही यह सीखा कि कैसे रकिट बनाए जाएं जबकि बिल गेट्स के बारे में यह कहा जाता है कि वे साल में कम से कम 50 किताबें पढ़ते हैं। यहां तक कि छुट्टियों में भी वे अपने साथ किताबें जरूर रखते हैं।
- जो पढ़ें उस पर मंथन करें: किसी भी पढ़ी या सीखी हुई जानकारी पर मंथन जरूर करें। किताब पढ़ने के बाद मन में आए विचारों को लिखने की कोशिश करें। अन्य प्रश्न भी लिख सकते हैं। समय के साथ पाएंगे कि रोजमर्रा होने वाली घटनाओं को भी ज्यादा बेहतर तरीके से हैंडल कर पा रहे हैं।
- प्रयोग करने से न हिचकें अगर एलन मस्क ने प्रयोग करने की हिम्मत नहीं की होती तो स्पेसएक्स अंतरिक्ष में रकिट भेजकर वापस पृथ्वी पर वापस लौटने वाली कंपनी नहीं बनती। स्पष्ट है कभी भी नए प्रयोग करने से न हिचकें।
Comments
Post a Comment