Friendship Day Run and Cycling 7th August 2022

 कोई भी खुशी हो दौड कर मना सकते है , ऐसा करने से खुशी और बढ़ जाती 

मैंने भी 10  किलोमीटर की दौड लगाई और 40 किलोमीटर साइकिलिंग की , दोस्तों को बुलाने की कोशिश की लेकिन 40 पार हुए दोस्तों से सुबह छुट्टी के दिन बुलाना बहुत मुश्किल या समाज लो नमुमकिन सा ही है , सभी लोग रात देर से सोने की आदत है और छुट्टी मानाने का मतलब आजकल पार्टी या होटल ही है , और फिर सभी एक दिन अपने परिवार के साथ ही रहना पसंद करते है या भी मानसिक और शारीरिक थकान होने से सुबह उठने की हिम्मत नहीं कर पाते , फिर कुछ है जो प्रभु की उपासना करते है।  मतलब मुझे छोड़कर कोई भी ऐसा मित्र नहीं जो रविवार को एक घंटा सुबह दोस्ती के नाम पर ही मिलने आ जाये। 

बहुत अजीब सा लगता है जब बचपन में स्कूल जाते थे तो सोचते थे ,बड़े होकर बहुत पैसे कमायेंगे और दोस्तों के साथ खेलेंगे , घुमेंगे ऐश करेंगे। 

यह सभी परेशानियाँ इसलिये है की जिस तरह से कामना चाहते है , जो काम करना चाहते है नहीं कर पाते और किसी न किसी तनाव में हमेशा रहते है। 

उपाय सिर्फ एक ही है परिस्थिति चाहे कैसी भी हो , अपने शरीर  के लिये कम से कम एक घंटा देना उसे ऊर्जा देना ,व्यायाम करना में समझता हु की सच्ची उपासना है। क्युकी शरीर ईश्वर ने बनाया और विचार हमने तो ईश्वर के बनाये शरीर को निरोगी रखना पहला कर्त्तव्य है ,और विचारो को सकरात्मक रखना दुसरा। 

प्रवचन देने के आदत सी हो गई है लगता है की मेश्राम बाबा बन जाऊँगा। 

खैर मजा आया 10 Km 1 घंटे 2 मिनिट में ख़त्म की 

 वनविहार पहुँचने के लिए 13 Km साइकिलिंग 41 मिनिट में की 

दौड़ने के बाद 27 किलोमीटर की साइकिलिंग 1 घंटे 31 मिनिट में की बीच में अपने दोस्त के यहाँ भी गया उसने इडली सांबर ,गुलाबजामुन खिलाया , फ्रैंडशिप band पहनाया और लौटते वक़्त आनंद के समोसे और मनोहर के यहाँ में मलाई घेवर लिया अपने सर ,गुड़िया और घर के लिये। 

आने के बाद हमेशा  तरह थक जाता हु , सर दर्द भी होता है लेकिन तीन घंटे आराम और पेट भर खाने बाद ठीक हो जाता है ,दर्द होना फिर अपने आप ही ठीक हो जाना यह सब observe करता रहता हु , बहुत अच्छा लगता है , जैसे terminator movie में रोबॉट का शरीर भिखर के
दुबारा से जुड़ जाता है वैसी फीलिंग आती है। 



 

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है