I-Runman Summer Challange 3rd week 10 May to 29 May 2022
आज सुबह पाँच बजे नींद खुल गई शनिवार को दौड और साईकल दोनों किया था इसलिए पैरो में हल्का दर्द था।लेकिन दर्द चाहे कितना भी यदि दौड़ने , साईकल चलाने का वक्त है तो में कोशिश जरूर करता हु , इसलिए नहीं की कोई प्रतियोगिता जितनी है ,इसलिए की मानसिक स्वास्थ ठीक रहे विचार अच्छे हो , नकारात्मक विचारो का प्रभाव कम हो , क्युकी हफ्ते भर में जो काम करता हु , लोग से बात करता हु बहुत ही कम क्षण होते है या होते ही नहीं की उसका आनंद ले सकू या कहु की आज काम करके मजा आया , लेकिन जब वर्कआउट करता हु तो शरीर थकता है ,पसीना आता है अच्छा लगता है मतलब कुछ तो है जीवन में जिसे करने से अच्छा लगता है। तो आज भी 13 Km साइकिलिंग 58 मिनट में पूरी की , फिर कुछ देर आराम करने के बाद 7.22 पर दौड शुरू की गरमी लग रही थी , 29 डिग्री temperature भी ज्यादा लग रहा था , पैरो में भी हल्का दर्द था , इसलिए तेज दौड पाना संभव नहीं था तो 10 Km की दौड 1 घंटे 4 मिनिट में पूरी की , फिर आराम किया केला खाया , electral नींबु पानी पिया और साइकिल से 15 Km 54 मिनिट में पूरी की ,रास्ते में आनंद नमकीन से समोसे भी ले लिए...