जोड़ों की तकलीफ़ से पाएं राहत
जोड़ों में दर्द की शिकायत अमूमन उम्र बढ़ने के साथ आती है. लेकिन आजकल की जीवनशैली में चलना-फिरना सामान्य से भी कम हो गया है। ऐसे में मुश्किलें अधिक बढ़ गई है। यदि कुछ ऐसे व्यायाम मिल जाएं जिन्हें घर पर ही आसानी से किया जा सके तो जोड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है।
पैरों का संतुलन
किसी टेबल या किसी प्लेटफार्म का सहारा लेते हुए खड़े हो जाये , अब पैर को लगभग 12 इंच ऊपर ले जाएं। ऐसा करते समय दूसरे पैर को मोड़ते हुए हल्का सा झुकना है। नीचे झुकते हुआ और पैर को उठाते समय 5 सेकंड के लिये रुके और फिर वापस सीधे खड़े हो जाए।संतुलन बनाने के लिए कमर पर एक हाथ रख सकते है।दूसरे पैर से यही प्रक्रिया दोहराए।शरुवात में 4 -4 के सेट लगाए।
घुटनों में खिंचाव
पैरों को सीधा रखते हुए पीठ के बल लेट जाए। अब दाएं पैर की ऊपर की ओर सोधा रखें और घुटने को मोड़कर पेट तक लाएं कुछ सेकंड रुके और पैर को वापस सीधा कर लें। बारी-बारी दोनों पैरों से करें। • ऐसा करते समय पैर को सहारा देने के लिए हाथों को घुटने के नीचे रख सकते हैं जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। पैर को ऊपर ले जाकर 30 से 60 सेकंड के लिए रुकना है। फिर मोड़ना है।
शुरुआत में 5-5 या 6-6 के सेट लगाएं।
जोड़ों को मज़बूती
जमीन पर बैठ जाएं और पैरों को सामने की ओर सीधा फैला लें। हथेलियों को जमीन पर टिकाते हुए एक पैर को घुटने से धीरे-धीरे मोड़े, जैसा कि तस्वीर में दिखाया गया है। इसी स्थिति में स्के जम तक पैर में खिचाव महसूस न हो, फिर धीरे-धीरे की पैर को सौंधा करें और 5 सेकंड के लिए रुके यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं। इस दौरान पीठ को एकदम मीधा रखना है।
शुरुआत में 10-10 के सेट लगाएं।
पैर उठाएं
फर्श पर दरी या योगा मैटर पीठ के म लेट जाएं हाथों को कमर के पास रखें। पैर की मांसपेशियों में कसाव लाते हुए उन्हें सीधा रखे और धीरे-धीरे दाएं पैर को 8-10 इंच ऊपर उठाएं। अब पाँच तक गिनती गिनने तक पैर को हवा में रखें और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। यहीं दूसरे पैर से दोहराएं। ध्यान रखें कि सिर को नहीं उठाना है शुरुआत में रोड इस व्यायाम के 4-4 सेट लगाए। फिर सुविधानुसार वक्त बढ़ाते जाएं।
आधी उठक-बैठक
सीधे खड़े हो जाएं और पैरों और कंधो को समानान्तर दूरी पर रखें। अब नीचे झुकते हुए कुर्सी पर बैठने वाली स्थिति में आए और फिर अपर उठे। ऐसा करते समय हाथो को सामने की और कंधे की सीध में रखना है। रीढ़ को सीधा रखना है और झुकना नहीं है। घुटनों को मोड़ते हुए कुर्सी पर बैठने वाली स्थिति में 5 सेकंड रुकना है फिर धीरे धीरे वापस खड़े होना है।
इस व्यायाम के तेज 5-5 सेट लगाने हैं।





Comments
Post a Comment