प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

उत्तर:- बिल्कुल नहीं। आपको एक दिन छोड़कर अगले दिन  रन करना चाहिए। जब आप रन करते है तब आपकी बॉडी पर आपकी बॉडी वेट का तीन गुना रिवर्स फ़ोर्स आता है।और जब आप तेज रन करते हो तो यह 5 से 15 गुना तक हो जाता है, आपकी मसल्स, लिगामेंट्स और टेंडन्स एकदम से इतना लोड लेने के लिए तैयार नही रहते हैं। आपको मसल्स, लिगामेंट्स और टेंडन्स के लिए रिकवरी के लिए 48 घंटे का समय देना अनिवार्य है इसलिए आपको शुरू में  एक दिन छोड़कर रन करना चाहिए

 आपको कम से कम दो से तीन माह तक एक दिन छोड़कर स्लो रनिंग करके पहले अपना बेस मजबूत करना चाहिए।

 स्लो रनिंग का मतलब है उस स्पीड में रन करना जिसमें आप फुल सेंटेंस के आराम से बात कर लें। यह व्यतिगत है सभी के लिये अलग है। pace पर धयान न दे ,stop watch में सिर्फ समय देखे और अपने शरीर के दर्द को महसूस करे ,सांसो पर धयान दे तेज आ रही या धीरे , Meditative Run मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिये सबसे बेहतर होती है ,पेट की तरफ भी ध्यान न दे


इसके अलावा बॉडी की रिकवरी अच्छे से करना चाहिए। उसके लिए जरूरी है कि आप अच्छे से नींद लें। पोष्टिक भोजन ,फल फ्रूट्स ,जूस ले , कम से कम 7 से 8 घण्टे। यह ध्यान में रखें कि हमारी मसल्स की रिकवरी तभी होती है जब हम सोते हैं।

युवा लोगों में यह रिकवरी जल्दी होती है पर जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपकी मसल्स का रिकवरी टाइम भी बढ़ता जाता है। 
 
हमे अपनी डाइट में गुड़ चना रखना (box में )चाहिये जब भी भूक लगे खा ले इससे चाय की या समोसे या तेल का खाने की आदत छुट जाएगी और भूख भी कम लगेगी 

जब आपका बेस अच्छा बन जाये तो बहुत धीरे धीरे ही प्रतिदिन रनिंग को अपने वर्क आउट में शामिल कर सकते हैं। उसके बाद जब आप स्पीड वर्कआउट को अपनी रनिंग का हिस्सा बनाये तो यह विशेष ध्यान रखें कि आपको स्पीड वर्कआउट के अगले दिन बहुत इजी वर्कआउट करना है या रेस्ट करना है।

 ये बातें उन सभी रनर्स पर भी लागू होती हैं जो अच्छे रनर्स थे पर बीच मे लगभग 3 से 6 माह रनिंग से दूर थे और उस दौरान उन्होंने लेग की स्ट्रेंथ का कोई वर्कआउट नही किया था

वैसे ये बातें सभी recreational रनर्स पर लागू होती है।

 एक रिसर्च के अनुसार प्रतिदिन दौड़ने वाले  37 से 56 प्रतिशत recreational रनर्स को इंज्यूरी हो जाती है। 
 
लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है शुरू में दोड़ेगे तो injury को recover होने में एक सप्ताह भी लग सकता है धीरे धीरे यदि हिम्मत न हारे रुक रुक कर या Knee Support (पैरो के पटटे ) लगा कर,अच्छे cushion वाले शूज पहन कर , electral नींबु पानी की छोटी बोतल साथ में रख दौड़े दौड़ेंगे तो दौड़ पायेंगे और फिर Recover होने का समय भी कम होने लगेगा छे महीने बाद एक घंटे में या दस से 15 मिनिट में recover हो जाते है बस हिम्मत नहीं हारना , यह मत सोचना हफ्ते में एक या दो दिन ही दौड पा रहा हु ,रोज सुबह हम नये पैदा होते है और सूक्ष्म (Quantum Level ) स्तर पर हर पल हममे बदलाव होते रहते है। 
हमारा लक्ष्य होना चाहिये यह बदलाव सकारात्मक हो। 
 
अंत में स्वामी विवेकानंद ने कहाँ है जैसा हम सोचते है वैसा बनते है, 
तो यदि हम सोचते है की दौड़ेंगे तो यक़ीनन दौड़ पायेंगे 
 

 



 

Comments

Popular posts from this blog

Jump from 5ft high wall, बीस साल बाद पांच फिट उचाई से कूदा

Runners Healthy Diet and Routine

आज 5 से कम की Pace से 3.69 Km की दौड 18 मिनिट 19 सेकंड में पुरी की

IRUNMAN 50 DAYS WINTER CHALLENGE 2022 , 26 Dec 22 to 13 Feb 23

हमे रोज कितना दौड़ना चाहिये , How much we should Run Daily

Sports Benefits सुकून और शांति के लिए खेले

Running, Sports and excercise help regularity of natural movement and moderation

Cyolothon and Hill Run at Bhopal , Indore April 2022

Cycling 30 Km and 10 Km Run 24 April 2022