Running 10 Km in One Hour

 आज मौसम अच्छा था सुबह लेट उठा , सुबह 6:21 पर साइकिलिंग शुरू की और 49 मिनिट में 13 Km तय कर वन विहार पहुँच गया , टिकिट के लिए लाइन लम्बी थी , कुछ देर इंतजार कर टिकट ली और 7.30 को दौड शरू की 

आजकल तेज दोड़ने का शौक हो गया है , पहले लम्बादौड़ने का था , तेज दौड नहीं पता था क्युकी कभी सांसे फूल जाती ,कभी पैरो में दर्द , पैर लम्बे खुलते नहीं थे ,हड्डिया दर्द देती थी तब पैर में पट्टे बांध कर दौडता था। 

ज्यादा दोड़ने ने फायदा नहीं हो रहा था तो तेज दौड़ने की कोशिश की , मेरा सपना है की quantum लेवल पर दौडू , मतलब दौड़ते वक़्त सारा ध्यान शरीर पर हो , कहाँ दर्द दे रहा है , सांसे कैसी चल रही है , शरीर का तापमान क्या है ,पैर कितना उठ रहा है , मतलब जो भी हे पल शरीर में घट रहा है उस पर ध्यान लगा कर अनुभव कर रहा हु। 

ताज दौड़ने के लिए पैरो की हड्डी मजबूत करने के लये गुड़ चने का सेवन साल भर से रोज कर रहा हु ,और thighs मसल्स को मजबूत करने के लिए साईकल चलाता हु। 

रोज तेज दौड पाना संभव नहीं होता या होता , या दोड़ने के बाद रिकवरी के लिए एक दिन छोड़कर दौड़ता है , 10 Km की दौड रोज संभव नहीं होती क्युकी दौड़ने के बाद शरीर के साथ मानसिक थकन भी होती है और आराम की जरुरत होती है इसलिए केवल sunday को ही 10 Km दोड़ता हु। 

पहले से बेहतर दोड़ने का प्रयास रहता है तो आज भी वही किया , और 10 Km की दौड 59 मिनिट में 5.39 के pace से खत्म की , वैसे यदि शरीर साथ नहीं देता और गर्मी ज्यादा हो तो 1 घंटा पाँच  से दस मिनिट लग जाते है। 

एक घंटा लगातार दौड़ना संभव नहीं होता , इसलिए रुक रुक कर दौड़ता हु , ज्यादा सांसे फूलती है तो थोड़ा पैदल चल लेता हु , तेज दौड़ने से पेट पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है और पेट कम करना है तो तेज दौड़ना चाहिए , ज्यादा दौड़ने से pace कम हो जाती है और पेट कम करने में मदद नहीं होती। 

में कोशिश करता हु की 55 मिनिट में ख़त्म करू लेकिन अभीके लिए यह संभव नहीं हो पा रहा। सांसो पर काबू अभी नहीं है।  पेट में दर्द हो जाता है और दिमाग पर भी दबाव पड़ता है। 

मुझे लगता है पेट मजबूत होगा और स्ट्रेचिंग ज्यादा होगी तभी हो पायेगा।  इसलिए abs की बहुत सी exercise कर रहा हु शाम को भी ऑफिस से आने के बाद यदि संभव होता है तो करता हु। Stretching ज्यादा करने का भी प्रयास  करता हु लेकिन उम्र 44 होने के कारण शायद ज्यादा नहीं हो पाती या फिर ज्यादा समय लगेगा लचीलापन आने में।में कोशिश करता रहूँगा। Quantum state of running में आऊंगा तब असली आनंद आएगा 

 

 





दौड ख़त्म करने के बाद एलेक्ट्राल नीबू पानी पिया ,केला खाया और थोड़ा आराम करने के बाद वापस साईकल से 13 Km का सफर 43 मिनिट में पूरा कर घर पहुँचा। 

बहुत ज्यादा थक गया था , सर में भी हलाह दर्द था , फ्रूट्स ,जूस घर पर ही था खाया और नाहा कर आराम किया।  कॉफ़ी भी पि और कुछ देर से अंडा राइस खाया , रोटी खाने के इच्छा नहीं होती कोई फायदा भी महसूस नहीं होता , शाम को या बाद में और भूक लगती तो खा लूँगा। 


Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है