28 Km Cycling and 10 Km Running 05 Jun 2022

 शनिवार को जल्दी खा कर सो गया , तो रविवार को सुबह चार बजे नींद खुल गयी , गर्मी में लेट हो जाओ तो दौड़ने में ज्यादा थकन होती है , 30 डिग्री Temperature में दौड़ना मुश्किल हो जाता है , और heat waves  भी दौड या कोई भी वर्कआउट को मुश्किल कर देती है। 

आज 5.42 पर साइकिलिंग शरू की 13.5 Km का सफर 49 मिनिट में पूरा किया और वन विहार पहुँच गया , 



फिर साईकल पार्क कर 10 Km की दौड 58 मिनिट में ख़त्म की , आज शरीर और मौसम ने साथ दिया तो तेज दौड पाया , 100 count तक अपनी maximum speed से दौड लगता फिर 10 से 15 count करते पैदल चलता , लगातार तेज दोड़ना अभी नहीं हो पाता लेकिन कोशिश करता रहता हु, आजकल abs की exercise पर ज्यादा जोर है , इसी से साँस लेने या abs मसल्स मजबुत बनती है। 

रुक रुक कर तेज दौड़ने से मुझे लगता है की शरीर को ज्यादा लाभ होता है , धीरे धीरे एक गति से दोड़ने से ज्यादा फायदा नहीं लगता। और 10 Km से ज्यादा दौड़ना भी फयदेमंद नहीं लगता। 

दौड ख़त्म करने पर बहुत अच्छा feel हुआ ,तेज सांसे ,पसीना मजा आ जाता है। लगता है की सरकार को सभी के लिए दौड compulsoryकर देना चाहिए , फिर कोई भी बीमारी हो , मानसिक परेशानी हो बिना डॉक्टर के ज्यादातर अपने आप ठीक हो जाएगी। 😊



electral नींबु पानी पिया और साईकल से घर 15 Km की साइकिलिंग 48 मिनिट में की , रास्ते से भी लिए। अच्छा लगता है यह सब कर के , हफ्ते भर की नेगटिवटी और बेकार के विचार कम होते है। लगता है कुछ अच्छा कर पाउँगा उसके लिए शरीर का और सकारत्मक विचारो का होना बहुत जरुरी है 


 


Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

How is the route of half marathon?

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है