Vo2Max क्या होता है? उसके अच्छे होने से क्या फायदे हैं? उसको बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? हम हमारा Vo2max कैसे चेक कर सकते हैं?
उत्तर:- Vo2Max पर कई रनर्स अक्सर पूछा करते हैं। इसको समझना भी हर रनर को जरूरी है। Vo2Max क्या होता है? जब भी हम कोई कार्य करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या रनिंग करते है तो हमारी मसल्स को ईंधन के रूप में ऑक्सिजन की आवश्यकता होती है। When the intensity of exercise is maximum, the amount of oxygen that is consumed by the working muscles under aerobic condition also reaches is maximum capacity जब एक्सरसाइज की तीव्रता अधिकतम होती है, तो एरोबिक स्थिति के तहत काम करने वाली मांसपेशियों द्वारा ऑक्सीजन को उपयोग में लेने की क्षमता भी अधिकतम स्तिथि में आ जाती है। मतलब वे अब उससे अधिक ऑक्सिजन नही ले सकती है। यह क्षमता ही Vo2max कहलाती है। V का मतलब है वॉल्यूम, O2 याने ऑक्सिजन और max का अर्थ है मैक्सिमम। इस प्रकार अधिकतम ऑक्सिजन लेने की क्षमता को Vo2Max कहा जाता है। इसे नापने की इकाई है :-mL/kg/min एक मिनट में शरीर के एक किलो ग्राम वजन द्वारा उपयोग में लाई गई मिलीलीटर ऑक्सिजन milliliters of oxygen used in one minute per kilogram of body weight (mL/kg/min) Vo...


Comments
Post a Comment