Running 101 Km Cycling 250 Km in 20 Days How i Feel, Finishes I-Runman Summer Challenge 2022

 I-Runman Summer Challenge 9 may से 7 July 2022 तक का यह challenge अब तक का सबसे अच्छा रनिंग ,साइकिलिंग event है जिस में मैंने पार्टिसिपेट किया , Virtual event था इसलिए सस्ता भी था मात्र 200 में महीने भर चलने वाले event में , कम से कम 20 दिन का वर्कआउट जरुरी था , यदि दौड रहे है तो 3 Km और साईकल चला रहे है तो 10 Km कम से कम करना था। और महीने भर में 101 Km रनिंग और 201 Km साइकिलिंग करनी थी। 

वैसे तो में Tuesday,Thursday,Saturday 5 Km साइकिलिंग और 2 से 3 Km रनिंग करता हु और50 मिनिट की कोर exercise , Tuesday ,Saturday को upper बॉडी जिसमे 30 हाफ  pullups ,40 pushups ,रोड से आधा शरीर का वजन दे कर biceps के लिए 10 x 20 के सेट लगता हु ,parallel बार पर भी 10 repetition करने की कोशिश करता हु ,stretching के 300 repetition , Handstand के 10 ,abs के लिए 200 repetition ,शीर्षाशन ,चक्रासन यह सभी करता हु , exercise जरुरी है इसी से फ्लेक्सिबिलिटी और तेजी आती है। 

Thursday को lower बॉडी 40 situps ,350 skipping ,stretching ,situps शीर्षाशन ,चक्रासन करता हु 

Sunday को 20 से 30 Km की साइकिलिंग हो जाती है और 10 Km रनिंग तो करता ही हु। 

इतना तो में करता ही हु , लेकिन अब मुझे और ज्यादा करना था , लेकिन exercise नहीं छोड़ सकता तो मैंने decide किया हफ्ते में चार दिन 10 Km साइकिलिंग और 3 से 5 Km रनिंग करूँगा। 

इसमें मुश्किल बात यह थी की तीन दिन लगातार वर्कआउट करना और पहले से दुगना वर्किंग days में जिससे थकान होती थी और rest की जरुरत पड़ती।धुप भी तेज थी।और में लेट उठ रहा था। 

लेकिन फिर भी यह इवेंट सबसे बेहतर लगा क्युकी में जनता हु यह करने से जरूर फायदा मिलेगा ,सिर्फ ज्यादा दौड़ना या ज्यादा साईकल चलाने से ज्यादा लाभ अपनी पूरी ताकत से तेज  दौड़ना या साईकल चलाने से हो रहा है ऐसा में महसूस करता हु , मतलब कम दौड़ो लेकिन तेज दौडो। 

मुझे लगभग पाँच साल हो गए दौड़ते दौड़ते , लंबा दौड़ना , मैराथन से मानसिक शांति जरूर मिलती है लेकिन तेज दौड़ने से शारीरिक लाभ ज्यादा होता है , अंत में उद्देश पेट कम करना ही होता है वो तेज दौड़कर, ज्यादा exercise , नियमित पौष्टिक भोजन से ही संभव है। 

साइकिलिंग और रनिंग अलग मसल्स की exercise है।  साइकिलिंग से thighs और lower back slim होते है और घुटने मजबूत होते है , दौड़ने से cardio होता है , दिल मजबूत होता है overall पुरे शरीर को लाभ मिलता है , इसलिए दोनों करने से ज्यादा लाभ है। 

आजकल तेज दोड़ने की कोशिश करता हु जिससे थकन ज्यादा हो जाती है , और exercise भी ज्यादा intensity वाली करता हु जिससे और थक जाता हु यही इस इवेंट को मुश्किल बना रही थी लेकिन फिर भी मैंने टाइम को मैनेज किया , किस्मत ने भी साथ दिया में एक भी दिन गर्मी में बीमार नहीं पड़ा , तिसो दिन बीमार नहीं पड़ना भी आजकल एक चुनौती है , भोजन सही मात्रा में लेना , तेल का कम खाना , फल , सलाद ज्यादा खाने की आदत हो गयी है मुझे जिससे चुनौती में पूरी कर पाया। 

लेकिन दो घंटे के वर्कआउट में मानसिक थकान  होती है ,साथ में दिल तेज धड़कने लगता है तो आराम की जरुरत होती है ,क्युकी यदि तेज दौड़ते है तो पुरानी कोशिकाएं टूटती है नई बनती है जिस्से recover होने में मुझे अभी 48 घंटे का समय लगता है।  हड्डियों में भी हल्का दर्द होता है क्युकी रोड पर दोड़ता हु। और Tuesday से Thursday लगातार वर्कआउट इस इवेंट और मुश्किल बनाता , क्युकी बाकि काम भी जरुरी है , ऑफिस जाना ,घर के काम आदि। 

लेकिन चैलेंज accept कर लिया था तो पूरा करना था , फिर एक छोटा accident भी हो गया जिसमे एक ऊँगली का नाख़ून टूट गया। कुछ दिन ऐसे भी रही की दोड़नामुश्किल हुआ। 

लेकिन अपने डाइट का ध्यान जरुरत के हिसाब से pace कम ज्यादा करते हुए यह इवेंट पूरा किया। 

शरुआती रनर के लिए यह करना मुश्किल है क्युकी गर्मी का मौसम ,और हफ्ते में तीन दिन से ज्यादा active रहना 40 के बाद मुश्किल होता है क्युकी अन्य जिम्मेदारी भी होती है। 

और वैसे भी 40 पार के बाद वर्कआउट का मुख्य लक्ष्य , बीमार न पड़ना ,कमर ,सर या किसी भी शारीरिक दर्द से मुक्ति , पेट को काबू में करना यही होता है तो इसके लिए हफ्ते में तीन दिन बहुत है ,मुख्य रूप से भोजन से  ही पेट काबू होता है , और जब हम वर्कआउट बढ़ा देते है तो डाइट को भी improve करना होता है जो की एक मुश्किल काम होता है , ऐसा न करने पर कमजोरी , थकान होती है। 

लेकिन मैंने सभी परिस्तिथि की समझा और प्लान बना कर टारगेट achieve किया , लेकिन अब में वापस अपने पुराने वर्कआउट को शुरू करूँगा , क्युकी 2 घंटे का वर्कआउट हफ्ते में पांच दिन बहुत मुश्किल है। 

निचे चार्ट के हिसाब से अपना वर्कआउट पूरा किया , धन्यवाद 😊






 

Comments

Popular posts from this blog

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Jump from 5ft high wall, बीस साल बाद पांच फिट उचाई से कूदा

Runners Healthy Diet and Routine

आज 5 से कम की Pace से 3.69 Km की दौड 18 मिनिट 19 सेकंड में पुरी की

IRUNMAN 50 DAYS WINTER CHALLENGE 2022 , 26 Dec 22 to 13 Feb 23

हमे रोज कितना दौड़ना चाहिये , How much we should Run Daily

Sports Benefits सुकून और शांति के लिए खेले

Running, Sports and excercise help regularity of natural movement and moderation

Cyolothon and Hill Run at Bhopal , Indore April 2022

Cycling 30 Km and 10 Km Run 24 April 2022