Cycling Running Workout with Friends for 40 plus

 40 साल के बाद रनिंग ,साइकिलिंग शुरू करना बहुत ही मुश्किल टास्क होता है , ज्यादातर कुछ दिन करने के बाद ,ऑफिस या घर के काम की वजह से छोड़ देते है। 

यदि ग्रुप में या जो यह एक्टिविटी कर रहा है उसके साथ शरू की जाये तब continuity की संभावना ज्यादा रहती है ,कितना करना चाहिए जिससे नियमित रूप से किया जा सके यह ज्ञान मिल जाता है। 

वैसे एक दिन छोड़कर करेंगे तो ज्यादा फायदा होगा और continuity भी रख पाएंगे। 

कितना दौड़ना चाहिए ? तो शरुआत में पाँच  से दस मिनिट की दौड बहुत है , या 100 कदम चले और 20 कदम दौडे। 

कितना cycle चलाना चाहिए ? 20 से 30 मिनिट की साइकिलिंग पर्याप्त है। 

कौनसी साईकल खरीदना चाहिए ? यदि बजट अच्छा हो तो गियर वाली , या बिना गियर वाली जिसकी सीट ऊपर निचे हो सके , Hero Sprint की साइकिल अच्छी आ रही है , ज्यादा पतले टायर वाली न ले , सड़को में गड्डे होते है तो बैलेंस करने में परेशानी होगी , ज्यादा मोटे टायर वाली  बिल्कुन न ले , सीट शरुआत में चुबती है , अलग से आरामदायक सीट मिल रही है तो लगवा ले। 

मैंने शरुवात में 4000 की  साईकल ली चार साल तक चलाया अभी भी अच्छी चलती है अब Acrolt की 18000 की 29" पहिये वाली   साईकल ली जिसमे 800 की सीट और 1200 का कैरियर लगवाया यह गियर वाली साईकल है इसे लम्बी दुरी तक चलाना या चढ़ाई पर चलाना आसान होता है , में और मेरी बेटी दोनों चला लेते है। 

exercise कौन सी और कितनी करनी चाहिए ? 30 मिनिट exercise कोई भी कमर ,पेट , upper बॉडी , दूसरे दिन लोअर बॉडी के लिए कर सकते है , एक्सरसाइज जरुरी है तभी activity अच्छे से कर पाएंगे। 

motivation के लिए youtube पर सर्च करे , साइकिलिंग , दौड़ने के फायदे ,चलने के फायदे , और सुने ,बार बार अलग वीडियो देखेंगे या पड़ेगे तो अच्छा लगेगा और मोटीवेट होंगे। 

यदि मुझ से कोई मदद चाहिए तो मुझे लिखे nitinmeshra@gmail.com पर या कॉल व्हाट्सप्प करे 8169147561 पर। 




 

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है