एक्सरसाइज . सिर्फ 15 मिनट में खुद को रख सकते हैं फिट

 हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का कहना है कि रोज 15 मिनट भी शरीर को दिया जाए तो खुद को फिट रखा जा सकता है। उनका दावा है कि इसके लिए मेटाबोलिक रेजिस्टेंस ट्रेनिंग (एमआरटी) सबसे बेस्ट और पुराना फॉर्मूला है। इसमें 6 एक्सरसाइज को एक क्रम में 30 सेकंड के एक निश्चित इंटरवल पर करना है।

ओवरऑल फिटनेस देती हैं ये एक्सरसाइज

1. बॉडी वेट स्क्वाट : 8 से 10 बार

कैसे करें: हाथों को सामने की ओर करें। पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर फैला लें, पंजे थोड़ा सा बाहर की तरफ रखें। अब जितना नीचे तक आप स्क्वाट पोजिशन पर जा सकें जाएं।


2. पुशअप्स : 5 से 8

कैसे करें कंधों की चौड़ाई के बराबर हाथों को फैलाकर बॉडी को जमीन पर स्ट्रेट कर लें। अब छाती को फर्श से लगभग एक इंच की दूरी तक ले जाएं। वापस पूर्व की अवस्था में आएं। 


3. जंपिंग जैक : 15 बार

कैसे करें हवा में थोड़ा सा उछलकर पैरों को फैलाते हुए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ आपस में जोड़ें। फिर इसी तरह उछलते हुए सामान्य स्थिति में आएं। 


4. रिवर्स लंजेज : एक पैर से 6 बार

कैसे करें: पैरों को थोड़ा फैलाकर खड़े हो जाएं। अब एक पैर को पीछे की ओर ले जाते हुए घुटने को जमीन से टच करें। अब खड़े होते समय पहले पैर पर जोर देते हुए सामान्य स्थिति में आएं। इस दौरान बॉडी को सीधा रखें। अब दूसरे पैर से दोहराएं।


5. प्लैंक : 15 सेकंड होल्ड करें

कैसे करें : पुशअप की स्थिति में हाथों को मोड़ते हुए कोहनी पर शरीर को टिका लें। हाथ फर्श के समानांतर रखें। जितना हो सके शरीर को सीधा रखें।


6. लाइंग हिप रेज : 10 बार करें

कैसे करें: जमीन पर लेट जाएं। अब पैरों को मोड़ कर पंजो पर जोर लगाते हुए हिप्स को धीरे-धीरे तब तक उठाएं जब तक कि शरीर एक सीध में न हो जाए। कंधे फर्श पर ही रहें। 




Comments

Popular posts from this blog

इन 5 तरीकों से सुंदर-स्वस्थ दुनिया बना सकते हैं, 5 ways for helthier world

Change yourself for happiness . बदलाव से ख़ुशी मिलेगी

आज 5 से कम की Pace से 3.69 Km की दौड 18 मिनिट 19 सेकंड में पुरी की

खुशी अपनाएं बिल गेट्स, एलन मस्क का 5 ऑवर रूल

Running 10 Km in One Hour

Completed 10 Km Run in 1 Hour with Pace 5.58

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

गुस्से से दिल, दिमाग और पेट बीमार पड़ जाता है, यह चिंता से भी ज्यादा खतरनाक, याददाश्त कमजोर होती है, डायरिया हो सकता है।

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War