आज 5 से कम की Pace से 3.69 Km की दौड 18 मिनिट 19 सेकंड में पुरी की

 आज 4.58 की Pace से 3.69 Km की दौड 18 मिनिट 19 सेकंड में पुरी की , हलाकि ऐसा करने से कोई पदक नहीं जीता लेकिन , 45 की उम्र में इस पेस से दौड़ना बस सपने में ही सोचता था , दुसरो को दौड़ते देखता तो यही सोचता कैसे कर लेते है , मेरे तो पेट में ही दर्द हो जाता है , या सांसे 500 मीटर में ही फूल जाती है। 

फिर मैंने youtube पर वीडियो देख कर जाना की पेट की ज्यादा कसरत करनी होगी पेट को सख्त बनाना होगा तभी पेट का दर्द कम होगा , कुछ तो में करता ही था , लेकिन अब और करने लगा , रात में ऑफिस से घर पहुँच कर भी यदि संभव होता तो कर लेता , और साथ में दंड बैठक कुछ सपोर्ट पकड़ कर 50 तक 5 सेट में पंजो पर ज्यादा जोर देकर कर लेता इससे पैर की thighs मसल्स और लगभग पैरो की सारी मसल्स मजबुत हो जाती है और पेट पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

निष्कर्ष यही है abs की ज्यादा एक्सरसाइज की जाये , जो न हो पाए उन्हें धीरे या कम ,अपने हिसाब से करने कोशिश करे ,कमर में दर्द आ सकता है , लेकिन यह ठीक हो जाता है एक दें के गैप से या जिस कसरत से दर्द हो उसे धीरे धीरे करे। जिससे पेट में बल पड़ता है वही कसरत से ज्यादा फायदा होता है , पेट सख्त होने लगता है और जब हम दौड़ते है तो सांसे कम फुलती है। 

नीचे यूट्यूब वीडियो की लिंक है जिसे देख कर में एब्स की कसरत करता हु 



यह सब अपनी जॉब या व्यवसाय के साथ करना बहुत मुश्किल होता है , लेकिन अपने लिये कैसे भी  करके दो घंटे का समय निकला जाये तो आदत हो जाएगी , ज्यादा दौड़ने की जरुरत नहीं है दस से 15 मिनिट की दौड और 45 मिनिट की कसरत एक दिन छोड़ कर भी शुरुआत में बहुत है।  सुबह उठना संभव न हो तो शाम रात में कभी भी करे।


Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है