आज भी28 Km साइकिलिंग और 10 Km की दौड लगायी 03 Jul 2022

आज देर से उठा , पहले जल्दी नींद खुल जाती थी लेकिन आजकल देर से खुलती है , शायद तेज दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहा हु इसलिए शरीर ज्यादा थक जाता है रिकवरी में समय लगता है। 

सुबह 7:15 पर साइकिलिंग शरू की 44 मिनट में 13 Km तय कर वनविहार पहुँचा , मौसम अच्छा था बदल के कारण धुप कम थी इसलिए 10 Km की दौड एक घंटे में पूरी की , तेज और धीरे दौड रहा था जैसे ही ज्यादा हाफने लगता कुछ मिनिट के लिए पैदल चलने लगता , तेज दौड से पेड़ में दर्द होता है अब यह दर्द कम होने लगा , साँसे तेज हो जाती है। मुँह से साँस लेनी पड़ती है शायद ज्यादा oxygen की जरुरत होती है , धीरे लंबा दौड़ने में ज्यादा मजा नहीं आता पहले आता था , तेज दौड़ने से ज्यादा थकान होती है और ध्यान सांसो पर या पेट पर रहता है , अपने शरीर पर ध्यान देकर दौड़ने में  आनंद आता है। 

GPS मोबाइल का बंद था इसलिए ट्रैक नहीं कर पाया , फिर बाद में लौटते समय gps on कर 15 Km की साइकिलिंग 52 मिनिट में की , साइकिलिंगकरते वक़्त thighs पर ज्यादा जोर पड़ता है उसी पर ध्यान से रहा था , जहाँ दर्द हो रहा हो या जोर देना हो वहाँ ध्यान देने से वो muscle ज्यादा अच्छी तरह से या technique से साईकल चलाते है तो शरीर को फायदा ज्यादा होता है। 

 




Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है