इस हफ्ते सन्डे के बाद एक दिन ही दौड पाया , कमजोरी लग रही है

शायद दाँत में दर्द के कारण इस हफ्ते कमजोरी रही , वैसे जब से तेज दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहा है तभी से एक दिन छोड़कर ही दौड पाता हु , और नींद भी सुबह ज्यादा आती है , पहले ऐसा नहीं होता था , नींद अपने आप 3 से 5 के बिच में खुल जाती थी , अब नींद खुल जाती है लेकिन फिर भी मानसिक दबाव बना रहता है जिससे थकन महसूस होती है , समय के साथ जिम्मेदारी बढ़ती है, खर्च बढ़ जाते है तो दिमाग ज्यादातर कमाई वाले काम करने की कोशिश करता है , इससे ज्यादा फायदा तो नहीं होता लेकिन कोई ऐसी घटना घट जाये जिससे ज्यादा खुशी मिले जैसे कुछ ज्यादा तेज दौड लू , किसी अनजान से अच्छी बात हो जाये , या टारगेट achive कर लू , तो दिमाग को अच्छा फील होता है और थकन भी कम होती है। 

तेज दौड़ने से , ज्यादा पेट की excercise करने से महसुस कर रहा हु की पेट कम हो रहा है , कट्स भी आने लगे है लग रहा है की सिक्स पैक एब्स शायद बन जाये 😊. यही मोटिवेशन रहता है की वर्कआउट कर लिया जाये। 

 शरीर के साथ दिमाग को भी फिट रखने के लिए , कुश नया करना पड़ता है, जैसे की इस वक़्त ब्लॉग लिख रहा है अच्छा लग रहा है , कल एक एप्प बेचना सीखा उसका वीडियो बनाया , मतलब दिमाग का इस्तमाल कुछ नया सिखने के लिए जिससे कमाई बढे ,पुराने तरीके से करते करते बोर हो जाता हु। 

कल संडे है साईकल भी चलना है , दौड़ना भी है , स्टैमिना की जरुरत रहती है, दौड़ने और साईकल चलाने से थक जाता हु और चार घंटे में रिकवर हो पाता हु तो बहुत अच्छा लगने लगता है , बीएस यही कारण है कुछ भी करके संडे की दौड मिस नहीं करता

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है