5 मिनट में बॉडी को एक्टिव करती है यह स्ट्रेच

 वर्ल्ड गेटेस्ट स्ट्रेच• ब्लड फ्लो को बढ़ाती है, तनाव घटाती हैं

यदि पांच मिनट से भी कम समय में एक स्ट्रेचिंग पूरे शरीर को एक्टिवेट कर ब्लड फ्लो बढ़ा दे, तनाव को कम कर दे तो आप कैसा महसूस करेंगे। जाहिर है बहुत अच्छा। मेंस हेल्थ मैगजीन के अनुसार वर्ल्ड ग्रेटेस्ट स्ट्रेच यानी डब्ल्यूजीएस ऐसी ही एक्सरासइज हैं। क्योंकि यह अकेली ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है जो शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों को , एक्टिव कर उनमें ब्लड फ्लो को बढ़ा देती है। खास बात यह कि इसे तीन स्टेप में पूरा किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट इसे स्ट्रेचिंग और वॉर्मअप के लिए उपयोग करते हैं। 

तीन स्टेप में ऐसे करें डब्ल्यूजीएस

Step 1 : पहला स्टेप लंज इससे लोअर बैक को फायदा

 सीधे खड़े हो जाएं। झुकते हुए हाथों को जमीन पर रखें और उनके सहारे आगे बढ़ते हुए पुश-अप की पोजीशन में आ जाएं। अब दाएं पैर को मोड़कर दाएं हाथ के बराबर पर रख लें। कोहनी को मोड़कर जमीन पर टिका लें। 10-20 सेकंड तक रुकें। दूसरे पैर से दोहराएं।


 

 Step2 : दूसरा स्टेप रोटेशन, रीढ़ और कंधों के लिए फायदेमंद

दाएं पैर को दाएं हाथ के पास रखें। अब दाएं हाथ को फर्श पर रखते हुए बाएं हाथ को आसमान की तरफ ले जाएं। नजरें हाथ पर रखें। 10 सेकंड तक रुकें। वापस पुरानी स्थिति में आएं। अब ऐसे ही दूसरे हाथ और पैर से दोहराएं।


Step 3 : तीसरा स्टेप हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच, पीठ, पैरों के लिए फायदेमंद -

 दाएं पैर को दोनों हाथों के बीच में रखते हुए कूल्हों को ऊपर उठाएं ताकि दोनों हाथों की उंगलियां फर्श को टच कर सकें। पैर के अंगूठे को ऊपर की ओर उठाएं। 10 से 20 सेकंड तक रुकें। ऐसे ही दूसरे पैर से दोहराएं।



Comments

Popular posts from this blog

Vo2Max क्या होता है? उसके अच्छे होने से क्या फायदे हैं? उसको बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? हम हमारा Vo2max कैसे चेक कर सकते हैं?

पिता के खानपान-जीवनशैली का असर भी गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है