Sunday 27 Feb 2022 10 Km Running and 43 Km Cycling
27 को हमेशा की तरह मैंने दस किलोमीटर की दौड और 43 km साइकिलिंग की , शनिवार को रात में ही अपना बैग पैक कर लिया था , 5 डैरीमिल्क ,एक thumsup चालीस वाली ,एलेक्ट्रोल का पैकेट ,कटा हुआ नींबु , चार केले ,दो पानी की बोतल ,मोबाइल का शोल्डर band दौड़ने के लिये ,कपडे जो पहनने थे निकल कर रख लिये ,फुल टीशर्ट और लोअर, दो छोटी बोतल दौड़ते समय पानी हाथ में होना चाहिए , एक छोटी पॉलिथीन में रूपये ताकि पसीने से गीले न हो जाये ,एक छोटे पॉलिथीन में अखरोट ,बादाम ,खजूर ताकि भूख लगे तो तुरंत खा ले ,नहीं तो सर दर्द होता है। फिर सो गया सुबह पाँच बजे नींद खुली , गरम पानी पिया , गुड़ ,बादाम,अखरोट ,किसमिस ,लहसुन खाया ,शहद पिया , फिर एक घंटा रोज की तरह मैडिटेशन किया , शेविंग और ब्रश कर के तैयार हुआ , साइकिल के कैरियर में बैग रखा और लगभग 6:30 am सुबह निकल पड़ा वनविहार की तरफ , 13 Km cycling कर के वनविहार पहुँचा 30 Rs टिकट लेकर अंदर साईकल पार्क की गार्ड को पाँच वाली डेरी मिल्क दी , पानी की बोतल ,ड्राई फ्रूट्स का पैकेट रख कर दौड़ने लगा ,रास्ते में runners ग्रुप के साथी लोग दौड़ते दिखे उनको देख कर जोश आया थोड़ा ते...