Fat to Fit , मैंने अपना पेट कैसे कम किया

 

पेट कम करने का सफर बहुत लंबा रहा , 2009 में शादी हुई थी , 31 साल का था शादी के एक साल बाद ही मोटा हो गया , शायद खाना ज्यादा खाने लगा , टेंशन की वजह से या हार्मोन change की वजह से पता नहीं अचानक कैसे मोटा हो गया , सभी कहते है शादी के बाद तो पेट निकल ही जाता है , 34 साल तक तो ठीक था कोई खास दिक्कत नहीं हुई लेकिन 38 का होने पर ज्यादा पेट निकल गया , जोड़ो में दर्द ,कमर दर्द, बदहजमी सर दर्द , ऐसे में कुछ करना बहुत जरुरी था , डॉक्टर दवाई के पैसे थे नहीं तो शाम को चलना शुरू किया , नींद अच्छी आने लगी
फिर धीरे धीरे दौड़ना , दौड़ने में दिक्कत हो रही थी तो 4000 की साइकिल ली जो आज भी चलाता हु , दर्द की समस्या से मुक्ति मिली ,
लेकिन भूख  ज्यादा लगने लगी , ज्यादा खाने लगा , इसलिए पेट कम नहीं हुआ ,दोस्तों  से बात की क्या करू , मेरा बचपन का मित्र आशीष अग्रवाल ने बताया , खिचड़ी खाया कर, रोटी या चावल में से कोई एक ले ,
फिर मैंने decide किया सुबह फ्रूट्स नाश्ते में , लंच में टमाटर,प्याज,खीरा ,sprouts ,दाल चावल , और साथ में चने गुड़ का डब्बा रख लिया , भूख  लगे तो खा लूंगा ,
चाय बंद कर दी , शाम को जूस (नारियल या मोसम्बी ) जल्दी बहुत कम एक या दो रोटी , या जो भी सुबह का बचा हो खा लेता था , इससे मुझे बहुत फर्क पड़ा ,
तेल ,चाय ,चीनी कम होने से पाचन ठीक हुआ , बाकि excercise ,situps ,दण्डबैठक , दौड ,साइकिल तो चलता ही था तीन महीने में असर दिखने लगा पेट कम हो गया , पेंट ढीली हो गई ,
साइकिल से thighs पतली हुई , furits ,raw vegetable ज्यादा लेने से पेट  कम हुआ।
excercise और diet दोनों साथ प्लान करेंगे तभी पेट काबू में आता है
 

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है