Friends जिंदगी जीने के लिये सबसे जरुरी दोस्त होते है
जिंदगी जीने के लिये सबसे जरुरी दोस्त होते है , जिन से हम दिल की बात शेयर कर सके , वो बस सुन ले और कोई उपाय बताए कैसे सब ठीक हो जायेगा , गर्लफ्रेंड भी बहुत जरुरी है , जो प्यार भरी बाते करे सुने , साथ चले दौड़ ले , बेहिचक सारी बाते करे , अच्छी बाते , कुछ ज्ञान की बात हो व्यापर की बात हो , हसीं मजाक हो , दुख हो ,खुश रहने के तरीके खोजे , दुःख को कम करने के प्रयास के बारे में , अपने और अपने से जुड़े लोगो के कल्याण के बारे में बाते हो।
पता नहीं इतना डर क्यों सताता रहता है ,
लगता है करोडो की आबादी में अकेले खड़े है , कोई हमें नहीं सुनना चाहता हम भी किसी की मदद करेने से दुसरो का सुनने से डरते है ,
पता नहीं किस मकसद से इस दुनिया में पैदा हुए ,
करना क्या चाहते है , बस चले जा रहे है इस उम्मीद में कोई आये कोई हमारी फालतू की बाते सुने अपनी कहे और कैसे भी दिल खोल कर हस ले।
सोचता हु आर्थिक स्थिति मानसिक संतुलन से नापी जाये मतलब जो जितना खुश , जिसमे दुसरो को देने की प्रबल इच्छा , क्रोध दुःख न हो वही सबसे अमीर हो
कोई तो तरीका होगा सब ठीक हो जाये
Comments
Post a Comment