मेरी बीवी कहती हैं बदलते मौसम में पति और बच्चो की डाइट में जरूर शामिल करें आंवला, मिलेंगे ये 6 फायदे

 

बदलता मौसम (changing seasons) अपने साथ संक्रमण और बीमारी लाता है। ऐसे में मेरी बीवी  विश्वास करती हैं कि आंवला के सेवन से पति और  बच्चे स्वस्थ और हेल्दी रहते हैं।

मौसम बदलते ही हम सभी की डाइट (healthy diet) और लाइफस्टाइल (lifestyle) में बदलाव होने लगता है। यह जरूरी भी है। लेकिन क्या आप अपने पति और  बच्चों के साथ भी यही करते हैं? पति और छोटे बच्चों को हेल्दी फूड (healthy food) और लाइफस्टाइल में ढालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है।

सर्दी-जुकाम है इस मौसम की सबसे बड़ी समस्या

इम्यूनिटी (immunity) कमजोर होने की वजह से वह सर्दी-जुखाम, बुखार और अन्य संक्रमणों का शिकार बन सकते हैं। यह छोटा-खट्टा फल आपको संक्रमण से बचा सकता है।  प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के अनुसार आंवला सर्वगुण सम्पन्न फलों में से एक है। खासतौर से बदलते मौसम में इसे अपने आहार में शामिल करने से आप मौसमी संक्रमण से बचे रह सकते हैं।

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को करे मजबूत  
विटामिन सी (vitamin C) युक्त आंवला आपके बच्चों की इम्यूनिटी (immunity) को मजबूत बनाता है। यह बैक्टीरीया और फंगल इन्फेक्शन से बचने की ताकत देता है। इसकी मदद से आपके पति और  बच्चे बदलते मौसम के संक्रमण से सुरक्षित रह सकते है। आंवला के सेवन से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ (toxic substance) बाहर निकलते है जिससे सर्दी-जुखाम और पेट के इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

2.  पाचन तंत्र को स्वस्थ  रखे
आंवला आपके  डाइट में फ़ाइबर की जरूरत को पूरा कर सकता है। मेरी बीवी  का मानना है कि फ़ाइबर युक्त आहार पति  और बच्चों के पाचन को स्वस्थ रखता है। बेहतर पाचन की वजह से आपके बच्चें किसी भी संक्रमण या बीमारी के जोखिम से बच सकते है। आंवला से खाना आसानी से पाच जाता है और अपच (indigestion) या कब्ज (constipation) जैसी समस्या नहीं होती है।

3.  आंखों की रोशनी बढ़ाये
आंवला में मौजूद विटामिन ए (vitamin A) और विटामिन सी (vitamin C)  आंखों के  को स्वस्थ रखता है। यह एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) गुणों से भरपूर है जो आंखों के रेटिना (eye retina) के लिए फायदेमंद होता है। लंबे समय तक फोन, टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजिट (electronic gadget) देखने की वजह से बच्चों की आंखों में जलन और कमजोर नजर (blur vision) की शिकायत हो सकती है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए मेरी मम्मी सुझाव देती है कि बच्चों के आहार में आंवला (gooseberry) जरूर शामिल करें।

4. दिमाग को तेज बनाता है
यह मान्यता है कि अगर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाकर खाया जाये तो सारे रोग दूर हो जाते हैं। लेकिन इस आधुनिक दुनिया में ऐस करना संभव नहीं हो सकता। इसलिए आयुर्वेद मानता है कि मानसिक श्रम करने वाले व्यक्ति को नियमित रूप से आंवले का सेवन करना चाहिए। यह आपके दिमाग को तेज बनाता है।

5. खून की कमी दूर करता है

यदि आपके शरीर में खून की कमी (blood deficiency)है, तो आयुर्वेद कहता है कि आंवला का सेवन एक प्रभावी उपाय है। यह रक्त में हीमोग्लोबिन (haemoglobin) की कमी को दूर करता है। प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता।

6. बालों की ग्रोथ में मददगार
इसके सेवन से लंबे समय तक बाल काले और घने बने रहते हैं। यह स्वास्थ्य लाभों के साथ आपकी त्वचा और बालों की खूबसूरती को भी बरकरार रखता है। यदि आप कमजोर और टूटते बालों से परेशान है तो जल्दी आंवला का इस्तेमाल करे। यह घरेलू और प्राकृतिक उपचार है जिसका कोई दुष्परिणाम नहीं होता है।


वैसे आँवले बहुत प्रकार से मर्केट में उपलब्ध होते है , जैसे की मुरब्बा ,अचार लेकिन SEASON का पेड़ से तोड़ा हुआ आँवला सबसे ज्यादा फायदा देता है ,एक या दो आंवले यदि हम रोज खाते है तो तुरंत लाभ महसुस कर सकते है

Season में हफ्ते में जब भी सब्जी मार्केट जाता हूँ , अच्छे बड़े आंवले मिले तो एक किलो खरीद लेता हु, नहीं तो आधा किलो , ज्यादा लेने से फायदा नहीं होता क्योकि एक हफ्ते में ख़राब होना शुरू हो जाते है , फिर भी उन्हें काट कर खाया जा सकता है , आंवले 40 से 80 रूपए किलो तक मिल जाते है 

जो व्यायाम करते है , दौड़ते है उन्हें तो जरूर खाना चाहिए , इससे एनर्जी बनी रहती है 



Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है