Sunday 27 Feb 2022 10 Km Running and 43 Km Cycling

 27 को हमेशा की तरह मैंने दस किलोमीटर की दौड और 43 km साइकिलिंग की , शनिवार को रात में ही अपना बैग पैक कर लिया था , 5 डैरीमिल्क ,एक thumsup चालीस वाली ,एलेक्ट्रोल का पैकेट ,कटा हुआ नींबु , चार केले ,दो पानी की बोतल ,मोबाइल का शोल्डर band दौड़ने के लिये ,कपडे जो पहनने थे निकल कर रख लिये ,फुल टीशर्ट और लोअर, दो छोटी बोतल दौड़ते समय पानी हाथ में होना चाहिए , एक छोटी पॉलिथीन में रूपये ताकि पसीने से गीले न हो जाये ,एक छोटे पॉलिथीन में अखरोट ,बादाम ,खजूर ताकि भूख लगे तो तुरंत खा ले ,नहीं तो सर दर्द होता है।  फिर सो गया सुबह पाँच बजे नींद खुली , गरम पानी पिया , गुड़ ,बादाम,अखरोट ,किसमिस ,लहसुन खाया ,शहद पिया , फिर एक घंटा रोज की तरह मैडिटेशन किया , शेविंग और ब्रश कर के तैयार हुआ , साइकिल के कैरियर में बैग रखा और लगभग 6:30 am सुबह निकल पड़ा वनविहार की तरफ ,






13 Km cycling कर के वनविहार पहुँचा 30 Rs टिकट लेकर अंदर साईकल पार्क की गार्ड को पाँच वाली डेरी मिल्क दी , पानी की बोतल ,ड्राई फ्रूट्स का पैकेट रख कर दौड़ने लगा ,रास्ते में runners ग्रुप के साथी लोग दौड़ते दिखे उनको देख कर जोश आया थोड़ा तेज दौड़ा , ज्यादा साँस फुलती तो रुख कर अपना एलेक्ट्रोल नींबु पानी पी लेता फिर 40 तक गिन कर दौड़ने लगता , रुक कर दौड़ना ज्यादा फायदेमंद लगता है , ख़ुशी भी ज्यादा मिलती है। नहीं तो सर में दर्द हो सकता है। लगभग 6 की पेस से दौड़ा 






फिर एक मित्र मिला उसे अपनी साईकल चलाने दी। मैंने तीन केले खाये ,कोल्डड्रिंक पी ,और बीस मिनट आराम करने के बाद साईकल लेकर निकल पड़ा। राजू टी स्टाल जो भोपाल में सबसे अच्छे समोसे ,चाय बनाता है वहाँ पर पोहे खाए ,चाय पी घर के लिये और अपने मित्र आशीष के लिये कचोरी पैक की। उसने भी मुझे non veg  पार्टी कराई थी तो कम से कम कचौरी देने का फर्ज तो बनता है।  दोस्त के घर गया वहाँ कचोरी खाई उसका रिसोर्ट का प्रोजेक्ट भी देखा।  सुबह कुछ शरीर के लिये अच्छा करो ,अच्छा देखो ,दोस्तों को खिलाओ ,घर पर समोसे कचौरी ले जाओ तो अपने और दुसरो को खुशी मिलती है। हफ्ते में एक दिन ऐसा करना मन को शांत करता है। यह सब तभी संभव है जब हम शारीरिक रूप से cycle और running के लिये फिट हो। कुछ देर रुकने के बाद घर की और निकल गया 

लगभग 30 Km की साइकिलिंग की , 





भूख लग जाती है नाहा कर तुरंत खाना खाया ,हमेशा की तरह यह sunday भी अच्छा रहा।



Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है