Change yourself for happiness . बदलाव से ख़ुशी मिलेगी

 जिंदगी में खुशियां तलाशने के लिए खुद में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करना ही काफी है। गर इन्हें बदल दिया तो जिंदगी जीने का नजरिया भी बदल जाएगा। क्या कर सकते हैं. यहां जानिए


तनाव को आड़े न आने दें
पहले जब चिड़चिड़ाहट होने लगती है, वैचेनी होती है, घबराहट महसूस होती है और हाथ-पैर में कपकपाहट-सी होने लगती है, तो आप जानती हैं कि यह तनाव के लक्षण हैं।
अब- इससे लड़ने के लिए अपने मन को समझाएं कि ये केवल आपके शरीर की प्रतिक्रियाएं हैं। इससे लड़ने के लिए खुद को किसी काम में व्यस्त कर लें। ध्यान कहीं और लगाएं।
इससे होगा ये कि ध्यान भटकाने से तनाव महसूस नहीं होगा और उस मुश्किल को झटपट हल करना भी आसान हो जाएगा। तनाव कम होगा तो इसका असर शरीर पर भी नहीं पड़ेगा।


मदद भी करके देखिए
पहले जब दफ्तर में सहकर्मी किसी काम में आपकी सहायता मांगते
हैं, तो अमूमन जवाब यही होता है कि 'मैं व्यस्त हूं या मेरे पास अभी समय नहीं है।' अब- न को हां में बदलिए और मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहिए। चाहे आपके पास कितना भी काम हो, मदद के लिए न नहीं करें।
इससे होगा ये कि आप दूसरों की मदद करके खुशी महसूस करेंगी। शोध के मुताबिक जब लोग रोज किसी न किसी की थोड़ी भी मदद करते हैं, तो वे खुद में काबिल और विश्वस्त महसूस करते हैं। इससे उन्हें ख़ुशी मिलती है।


 

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

How is the route of half marathon?

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है