10 Km Running and 33 Km Cycling 17 April 2022

 आज Sunday हमेशा की तरह दोड़ने का दिन , अब साईकल भी साथ में चला लेता हु , यह सब एक सपना हुआ करता था , मुझे यद् है 2017 में जब साईकल लगभग 25 साल बाद चलाई थी , लगता था बहुत मुश्किल है 6 Km से ज्यादा नहीं चला पाउँगा , सीट पर बैठने से दर्द होता था , लेकिन जितना भी चलता उससे अपने आप को खुश रखता और कोशिश करता जितने दिन भी चला पाउ , फिर आदत हो गई अब 15 Km तो एक बार में चला लेता हु ,मेरे सभी मित्रो को पैसे ,गाड़ी ,बंगला इन के सपने आते , लेकिन मुझे सपने आते परिस्तिथि कैसी भी हो , ईश्वर मुझे खुश रहने की जो जैसा है उसे अपनाने की, या शक्ति दे की आज कल से बेहतर हो , और ऐसा होने भी लगा , इसके लिये में ब्रह्माण्ड का धन्यवाद् देता की मुझे रास्ते दिखाये शक्तियाँ दी , नहीं तो में कभी भी जीवन को समझ  नहीं पता . 

यह सब बाते इसलिए करता हु क्युकी में देखता हु , 40 के बाद 95 % लोगो के पास अपने शरीर , दिमाग  की कसरत करके नेचुरल तरीके से स्वस्थ रहने का समय या motivation नहीं है , सभी पैसे के चक्र में फस गये है। 

में आज दौड लेता हु ,साईकल चला लेता हु लेकिन मुझे नहीं पता कल मेरे पास समय, परिस्तिथि रहेगी या नहीं , लेकिन आज खुश होना जरुरी है। 

शनिवार को मैंने वर्कआउट नहीं किया था , रात में जल्दी सो गया फिर भी नींद 5:30 सुबह खुली , मैडिटेशन नहीं कर पाया नहीं तो ज्यादा लेट हो जाता , नींबु पानी इलेक्ट्रल के साथ पिया ,लहसुन शहद ,अखरोट ,बादाम खाया और साईकल चलाने के लिये तैयार हो गया 

सुबह 6:40 पर निकला , साईकल के गियर थोड़ा problem कर रहे थे , लेकिन चलाना तो था , 13 Km का सफर 48 minutes में पूरा किया 




वनविहार में साईकल पार्क की , गार्ड को dairy milk दी और नींबु एलेक्ट्राल पानी की बोतल लेकर 7:42 पर दौड़ना शुरू किया , लम्बे कदम  से दौडने की कोशिश कर रहा हु लेकिन एक बार में 2 Km से ज्यादा नहीं दौड पता सांसे फुल जाती है , heart rate को नहीं measure करता लेकिन समझ जाता हु अब धीरे या पैदल चलना चाहिए नहीं तो सर दर्द होगा या परेशानी हो सकती है , 5 Km 5. 3 के pace से दौड पाया , शरीर तो साथ देता है लेकिन तेज दौड़ने से दिल साथ नहीं देता उसके बाद लगभग 6.10 के pace से रुक रुक कर दौड पाया और 10 Km की दौड 59 मिनट में ख़त्म की। 

फिर केले खाये , पानी पिया और साईकल से घर की और 9:16 पर निकल पड़ा रस्ते से कुछ खाने का सामान भी लेना था वो लेकर साईकल के पीछे carrier रखे बैग में रख कर आगे बढ़ा। 20 Km का सफर एक घंटे में पूरा किया 


मजा आया दिल तेजी से धड़कता है तो अच्छा लगता है , खाना खा कर एक घंटे आराम किया , हल्का सर दर्द होता है लेकिन जल्दी रिकवर हो जाता है पहले तीन से चार घंटे लगते थे। 

जहाँ तक ज्यादा दोड़ने की बात है मैंने 10 ,12 ,15 ,18,21 Km  लेकिन हफ्ते में एक दिन 10 Km दौड़ना, साथ में साईकल चलाना सबसे बेहतर लगा , 10 से ज्यादा दौडने का कोई लाभ नहीं दिखा सर दर्द  जाता है और रिकवरी में भी  ज्यादा समय लगता है फिर संडे को घर के काम  जरुरी है। 

ईश्वर से यही प्राथना है  जीवित हु अपने शरीर और दिमाग को दौड कर ,साईकल चला कर , कुछ अच्छा और नया सीख स्वस्थ रख सकू , और संसार के सभी मानव ऐसा कर सके ,उनहे भी मेरी तरह सही रास्ते ,अच्छे लोग मिले और प्यारी बाते हो 




Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

How is the route of half marathon?

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है