Today 43 Km Cycling and 10 Km Running 03 April 2022
हर संडे तरह आज पहले 13 Km cycling 44 minute में की
थोड़े आराम के बाद 10 Km दौड लगाई , गर्मी थी लेकिन फिर भी ज्यादा थकन नहीं हुई , मोबाइल का GPS काम नहीं कर रहा था इसलिए रिकॉर्ड नहीं लगभग 1.05 घंटे में दौड पूरी की , फिर आराम कर केले खाये , एलेक्ट्रोल नीबू पानी पिया और साईकल से निकल गया राजू टी स्टाल से भाजिवडे लिए , चाय पि लेकिन मजा आया महँगा था और टेस्ट भी उतना अच्छा नहीं था , फिर दोस्त के लिए कचौरी , जलेबी ली भदभदा के पास था उसका घर वहाँ कोल्ड्रिंक ,कचौरी ,केले खाये पानी पिया कुछ बात कर के घर की और निकल गया , रस्ते में आनंद नमकीन घर के लिए समोसे पैक करे और लगभग 30 Km का सफर 2 घंटे में पूरा किया। हमेशा की तरह मजा आया। ज्यादा थकान नहीं हुई और सर दर्द भीनही हुआ , शायद आराम जयादा किया और धीरे धीरे साईकल चला रहा था इसलिए। हो सकता है शरीर , दिमाग इन सब का आदि होता जा रहा है। अगले संडे देखता क्या improvement आता है


You Rock !!!
ReplyDelete