अच्छी आदतों को जीवनशैली में शामिल करें

 आदतें धीरे-धीरे बदलती हैं
आधुनिक दिनचर्या हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। लिहाज़ा अच्छी आदतों को जीवनशैली में शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

व्यायाम के साथ-साथ रोज कोई एक शारीरिक गतिविधि जैसे दौड़ना, साइकिलिंग करना या रस्सी कूदना आदि अवश्य करें। इन्हें रोज बदल-बदलकर करने से रुचि बनी रहेगी।

रोज सुबह सौ कदम चलें। हर रोज क़दम बढ़ाते जाएं। अगर पहले दिन चार सौ. क़दम चले हैं, तो अगले दिन दस-बीस या क्षमता अनुसार कदम जोड़ते चलें। 

अगर रोज डेढ़-दो लीटर पानी नहीं पी पाते हैं तो धीरे-धीरे आदत बनाएं। इसके लिए मोबाइल पर अलार्म लगा सकते हैं जिससे आपको पानी पीना याद रहेगा।

किताब पढ़ना दिमागी कसरत करने की तरह है। रोज किताब के पांच पत्रे जरूर पढ़ें। किंतु इस दौरान टीवी या मोबाइल आदि से दूर रहें।



 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Vo2Max क्या होता है? उसके अच्छे होने से क्या फायदे हैं? उसको बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? हम हमारा Vo2max कैसे चेक कर सकते हैं?

पिता के खानपान-जीवनशैली का असर भी गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है