बारिश में साइकिलिंग का मजा

 बारिश में भीगने का मजा तभी आता है जब कुछ वर्कआउट जैसे की दौड , साईकल चला रहे हो। आज रविवार है आज में दौड और साइकिलिंग दोनों करता हु , लौटते वक़्त पोहा खा रहा था तो तेज बारिश शुरू हो गई। बीएस मौके का फायदा ले कर साईकल चलाने लगाया , ग्लास वाला हेलमेट होने से पानी सीधे आखो में नहीं लग रहा था इसलिये साइकिल चलाना आसान और अच्छा लग रहा था। रस्ते में जहाँ भी पानी भरा दिखता वहाँ पानी उडाता चला जा रहा था यह अहसास एक पिकनिक की तरह है , लगता है जैसे वापस से मेरा बचपन शरू हो गया। अपने आप से खुश रहना सबसे अच्छा लगता है। यही कारन है संडे मेरा फन डे होता है। 

बारिश में साईकल चलाने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है मेरी साईकल 29 इंच के पहिये है और यह एक माउंटेन बाइक है , जिससे गृप अच्छी बनती है और गिरने का खतरा नहीं रहता और सफर मजेदार रहता है। 

साइकिल चलाते है तो शरीर गर्म होता रहता है और पानी उसे ठंडा करता है जिससे बीमार होने की सम्भावना न के बराबर रहती है।  मुझे भी यह सब normal  ही लगा और आने के तुरंत नहा लिया , बहुत मजा आया। 


 वैसे तो मैंने २८ किलोमीटर साईकल चलायी लेकिन बारिश में 8 Km ही। 



 

Comments

Popular posts from this blog

Vo2Max क्या होता है? उसके अच्छे होने से क्या फायदे हैं? उसको बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? हम हमारा Vo2max कैसे चेक कर सकते हैं?

पिता के खानपान-जीवनशैली का असर भी गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है