I-Runman Summer Challange 3rd week 10 May to 29 May 2022

 आज सुबह पाँच बजे नींद खुल गई शनिवार को दौड और साईकल दोनों किया था इसलिए पैरो में हल्का दर्द था।लेकिन दर्द चाहे कितना भी यदि दौड़ने , साईकल चलाने का वक्त है तो में कोशिश जरूर करता हु , इसलिए नहीं की कोई प्रतियोगिता जितनी है ,इसलिए की मानसिक स्वास्थ ठीक रहे विचार अच्छे हो , नकारात्मक विचारो का प्रभाव कम हो , क्युकी हफ्ते भर में जो काम करता हु , लोग से बात करता हु बहुत ही कम क्षण होते है या होते ही नहीं की उसका आनंद ले सकू या कहु की आज काम करके मजा आया , लेकिन जब वर्कआउट करता हु तो शरीर थकता है ,पसीना आता है अच्छा लगता है मतलब कुछ तो है जीवन में जिसे करने से अच्छा लगता है। 

तो आज भी 13 Km   साइकिलिंग  58 मिनट में पूरी की , फिर कुछ देर आराम करने के बाद 7.22 पर दौड शुरू की गरमी लग रही थी , 29 डिग्री temperature भी ज्यादा लग रहा था , पैरो में भी हल्का दर्द था , इसलिए तेज दौड पाना संभव नहीं था  तो 10 Km की दौड 1 घंटे 4 मिनिट में पूरी की ,

फिर आराम किया केला खाया , electral नींबु पानी पिया और साइकिल से 15 Km 54 मिनिट में पूरी की ,रास्ते में आनंद नमकीन से समोसे भी ले लिए। 

अच्छा लगता है। 

आज I-Runman Summer Challenge के 14 दिन पुरे हो गए है 199 Km साइकिलिंग और 71 Km की रनिंग पूरी की , अच्छा लगता है कोई टास्क पूरा होते दीखता है , और सही तरीके से जैसे की होना चाहिए , मतलब मैंने साइकिलिंग और रनिंग दोनों ही 13 दिन की  और यही लक्ष्य था Planning and Consistency , ज्यादा दौड़ना या साईकल चलाने से ज्यादा लाभ नहीं दिखाई देता।  लेकिन एक नियमित दौड और साइकिलिंग से शरीर में अच्छा और सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते है। 




Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है