प्रश्न :- रिकवरी रन क्या होती है? वह रनर्स के लिए क्यों जरूरी है? उसे कब और किस पेस पर करना चाहिए?

 उत्तर:-
 रिकवरी रन क्या होती है?

रिकवरी रन कम दूरी (4से 8km) की बहुत कम इंटेंसिटी की बहुत स्लो रन होती है। जैसाकि इसका नाम बतला रहा है यह हार्ड वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए की जाती है।

 रिकवरी रन जरूरी क्यों है?

जब भी आप लॉंग हार्ड वर्कआउट जैसे रविवार को लॉंग डिस्टेंस रन करते हैं तो हमारी मसल्स में लेक्टिक एसिड जमा हो जाता है। इसके अलावा हमारी मसल्स और टेंडन्स में बहुत सारे माइक्रो टीयर्स होते हैं जिससे वहाँ सूजन आ जाती है और ब्लड फ्लो कम हो जाता है।
जब आप रिकवरी रन करते हैं तब वहाँ ब्लड फ्लो बढ़ता भी है और जमा लेक्टिक एसिड के रूप में मौजूद वेस्ट प्रोडक्ट भी निकल जाता है।

 रिकवरी रन कब करना चाहिए?

एलीट रनर्स तो जब भी हार्ड वर्कआउट करते हैं उसी दिन शाम को वे रिकवरी रन कर लेते हैं। पर हम सब recreational runners को 24 घंटे के अंदर कर लेना चाहिए। मतलब अगर हमने संडे को लॉंग डिस्टेंस रनिंग की है तो सोमवार को रिकवरी रन करना चाहिए। अगर आप नए रनर है और सप्ताह में तीन दिन (एक दिन छोड़कर) स्लो रनिंग कर रहे हैं तो आपके लिए रिकवरी रन की आवश्यकता नहीं है।

 रिकवरी रन कितनी और किस पेस पर करना चाहिए?

रिकवरी रन 4 से 8 km की होना चाहिए और बहुत स्लो चाहिए, अर्थात मैक्सिम हार्ट रेट के ज़ोन 2 में रन होना चाहिए या फिर संडे को जिस पेस पर रन किया था उससे एक या डेढ़ मिनट स्लो पेस पर रिकवरी रन करना चाहिए।उदाहरण के लिए अगर संडे की लॉंग रन 7 के पेस पर की है तो रिकवरी रन 8 या 8.30 के पेस पर होना चाहिए।

मिलते हैं अगले सप्ताह किसी अन्य प्रश्न के साथ, जब तक आप सभी अपना ध्यान रखें।

 Happy Running


 

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

How is the route of half marathon?

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है