एक्सरसाइज : वजन ही नहीं संपूर्ण स्वास्थ्य पर करें फोकस

 लंबी उम्र और बीमारियों से बचाव के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण एक्सरसाइज ही वह काम है, जिसे सबसे पहले बंद किया जाता है या किया ही नहीं जाता। शोध आधारित ये चार फैक्ट्स बताते हैं कि ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।

1) 5 मिनट एक्सरसाइज भी फायदेमंद है

 
कोलंबिया यूनिवर्सिटी की मूवमेंट साइंटिस्ट कैरल इविंग गार्बर के अनुसार रोज 5 से 10 मिनट एक्सरसाइज न केवल एंग्जाइटी घटाती है बल्कि इससे नींद भी अच्छी आती है। वैसे अमेरिका के सीडीसी के अनुसार व्यक्ति को निरोगी रहने और लंबे जीवन के लिए सप्ताह में 150 मिनट मध्यम गति की एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

2) हार्ट बीट बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करें

 
कोई भी शारीरिक एक्टिविटी जिससे आपकी हार्ट बीट सामान्य से थोड़ी तेज हो जाए वह आपके लिए फायदेमंद है। यदि आप मैक्सिमम हार्ट रेट के 50 से 70 प्रतिशत तक भी पहुंचते हैं तो यह गतिविधि आपके लिए पर्याप्त है। कोई भी व्यक्ति 220 में से वर्तमान उम्र घटाने पर मैक्सिमम हार्ट रेट प्राप्त कर सकता है।

3) हृदय रोग, कैंसर,. का खतरा घटता है

 
अमेरिका की मिनेसोटा यूनिवर्सिटी में स्पोट्र्स और एक्सरसाइज साइकोलॉजिस्ट बेथ लेविस कहती हैं, एक्सरसाइज आपके ओवरऑल स्वास्थ्य पर असर डालती है न कि केवल वजन पर। इससे वजन तो घटता ही है, हृदय रोग, कई तरह के कैंसर, अवसाद, टाइप-2 डायबिटीज, इंसोम्निया जैसी बीमारियों का खतरा भी घटता है। 

4) सप्ताह में एक दिन एक्सरसाइज भी कारगर

 
जामा इंटरनेशनल मेडिसिन में जुलाई 2022 में प्रकाशित एक रिपोर्ट बताती है कि जिन लोगों ने सप्ताह में केवल एक या दो बार भी 150 मिनट एक्सरसाइज की उनमें भी वे सारे फायदे नजर आए जो सप्ताह में अधिक दिन एक्सरसाइज करते थे। यह शोध औसतन 10 साल से एक्सरसाइज कर रहे 3.5 लाख लोगों पर किया गया है। 


 




Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है