Rainy Run and Cycling from awadhpuri to Vanvihar 21 Aug 2022

 बारिश तेज थी लेकिन जाना तो है ही , और कोई रास्ता भी तो नही है। 

सुबह देर से उठा लगभग सुबह  7:30 बजे रेनकोट पहन कर साईकल से वनविहार 13 km का सफर 55 मिनट में तय किया। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही थी। हवा में तेज धीमी हो रही थी हेलमेट उसका ग्लास ,रेनकोट तेज बारिश से बचा रहा था और में भी कभी तेज , कभी धीरे साईकल चला कर वनविहार पहुँच गया। 

वनविहार पहुँचने पर रैनकोट उतार कर बैग में रख लिया और तेज बारिश में भीगते हुए दौड़ना शरू किया , जो नियमित आते थे उनमे से सिर्फ दो ही धावक दिखाई दिये , अच्छा लगा देख कर। 

सुबह 8:44 पर दौड शरू कर दी थी एक घंटे छ मिनिट में 10.55 KM की दौड 6.19 के pace पुरी  की।  तेज दौड़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन हवा और पानी विपरीत दिशा से आ रहे थे और जूतो से भी गिला होने के कारण puch back नहीं मिल रहा था। लेकिन भीगते हुए दौड़ने का एक अलग ही मजा है ,आज लोग भी कम थे शांत और दौड़ने बाद ज्यादा थकान भी महसुस नहीं हुई। दौड़ने से जो गरमी हो रही थी पानी लगने से ठंडक के कारण balance हो रही थी। 

कुछ देर आराम किया केले , काजु खाये , एलेक्ट्राल नींबु पानी पिया और वापस 15 KM का सफर 52 मिनिट तय कर के घर पहुँच गया। रास्ते में छप्पन भोग से कचौरी जलेबी अपने और सर के लिये खरीद ली थी। 

यह सब करके अच्छा लगता है , विचार अच्छे आते है , दुःख और दर्द को समझने की क्षमता बढ़ती है। मन शांत रहता है , यह सब न करे तो जीवन जीना बहुत मुश्किल है मेरे लिये क्युकी इतनी सारी नकारात्मक बाते सुननी पड़ती है , घटनाये रोज अपने और दुसरो के साथ घट रही है। सब कुछ आँखो के सामने हो रहा है लेकिन में सब कुछ जानने समझने  के बाद भी ठीक नहीं कर पा रहा। 

यह सब करके लगता है की शारीरिक और मानसिक शक्तियाँ बढ़ती है शायद भविष्य में अपने और दुसरो के लिये कुछ सकारात्मक कर पाउ।  सब कुछ विचारो का ही खेल है और इसको बदलने के लिये मेहनत तो करनी पडेगी 




Comments

Popular posts from this blog

इन 5 तरीकों से सुंदर-स्वस्थ दुनिया बना सकते हैं, 5 ways for helthier world

Change yourself for happiness . बदलाव से ख़ुशी मिलेगी

आज 5 से कम की Pace से 3.69 Km की दौड 18 मिनिट 19 सेकंड में पुरी की

खुशी अपनाएं बिल गेट्स, एलन मस्क का 5 ऑवर रूल

Running 10 Km in One Hour

Completed 10 Km Run in 1 Hour with Pace 5.58

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

गुस्से से दिल, दिमाग और पेट बीमार पड़ जाता है, यह चिंता से भी ज्यादा खतरनाक, याददाश्त कमजोर होती है, डायरिया हो सकता है।

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War