परिवर्तन से डरें नहीं, लाभ उठाएं

 लीडिंग चेंज
परिवर्तन को अवसर के रूप में देखना शुरू करें

स्मार्ट लोग परिवर्तन को अवसर के रूप में देखते हैं। वो परिवर्तन से लाभ उठाने के तरीके खोजते हैं। सफल होने के लिए यह नजरिया अनिवार्य है। आप परिवर्तन का स्वागत नए अवसर के रूप में कर सकते हैं। आप नई पहल को अपना उत्साह दोबारा जाग्रत करने वाले बेहतरीन तरीके के रूप में देख सकते हैं। जीवन में परिवर्तन तो होंगे ही और आपको उन्हें संभालना भी होगा।

फर्स्ट ब्रेक ऑल द रूल्स

परिस्थितियों पर नियंत्रण हासिल करना सीखें

जिंदगी में आपको हर क्षेत्र की उन बातों के बारे में सोचना चाहिए, जो आप कर सकते हैं ताकि उनको हासिल करने की आपकी संभावनाओं में इजाफा हो । खुद से जुड़ी परिस्थितियों पर नियंत्रण स्थापित करना सीखें। आर्थिक रूप से आप कामयाबी तभी हासिल करेंगे, जब यह स्वीकार करेंगे कि आप जो बनना चाहते हैं, वह आप पर ही निर्भर करता है। आप ही उसके लिए जिम्मेदार हैं।

एटॉमिक हैबिट्स
आदतों को बदलने के लिए मजबूत प्लान बनाएं

किसी बुरी आदत का आपमें होने का पता चलना ही काफी नहीं है। इसे सुधारने के लिए अपने लक्ष्य पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए और उन व्यवधानों के बारे में सोचना चाहिए, जो लक्ष्य को पाने की राह में पैदा हो सकते हैं। आप उन आदतों पर सोचना शुरू करें, जो राह में रोड़ा बन सकती हैं और फिर उसके मुताबिक उनसे निबटने का अपना प्लान तैयार करें। 


द पावर ऑफ नाऊ -अति संवेदनशील होना क्यों ठीक नहीं 

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि हम जो करते हैं, वह अपनी निजी पहचान और आत्मसम्मान की खातिर करते हैं। आप दूसरों के कार्यों या उनकी प्रतिक्रिया को लेकर बेहद संवेदनशील हैं तो हर बात को इस तरह लेंगे, मानो उन्होंने जो किया है वह जानबूझकर किया है, जबकि अधिकांश मामलों में बात कुछ और ही होती है।


 

Comments

Popular posts from this blog

इन 5 तरीकों से सुंदर-स्वस्थ दुनिया बना सकते हैं, 5 ways for helthier world

Change yourself for happiness . बदलाव से ख़ुशी मिलेगी

आज 5 से कम की Pace से 3.69 Km की दौड 18 मिनिट 19 सेकंड में पुरी की

खुशी अपनाएं बिल गेट्स, एलन मस्क का 5 ऑवर रूल

Running 10 Km in One Hour

Completed 10 Km Run in 1 Hour with Pace 5.58

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

गुस्से से दिल, दिमाग और पेट बीमार पड़ जाता है, यह चिंता से भी ज्यादा खतरनाक, याददाश्त कमजोर होती है, डायरिया हो सकता है।

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War