तिरंगा रन भोपाल , आजादी का अमृत महोत्सव 13 to15 Aug 2022

 तिरंगा रन भोपाल में मैंने 13 से 15 august तक की  और आजादी का अमृत महोत्सव को दौड कर साईकल चला कर मनाया। 

राष्ट्रीय त्यौहार मानाने का ज्यादातर लोगो का तरीका कही घुमने या खाना खाने से होता है , में भी यही करता था जब दौड़ता नहीं था , सुबह आराम से उठना खाना खाना , टीवी देखना बाहर जाकर फोटो खिचवाना और खाना खा कर सो जाना। 

लेकिन इस बार 13 तारीख को ही सुबह साईकल पर तिरंगा लगाया और साईकल चलाने के बाद उसे लेकर तीन किलोमीटर दौड़ा। 

14 तारीख को रविवार था 14 km साईकल पर तिरंगा लगा कर वनविहार पहुँचा ,रास्ते में कुछ लोग देखकर खुश हो रहे थे दुसरो के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लगता है। 

वन विहार में दौड़ने के लिये एक अलग से तिरंगा था उसे हाथ में लेकर दस किलोमीटर दौड़ा। बहुत लोगो से मुस्कुराकर प्रोतसाहित किया ,कुछ से फोट लिये ,कुछ ने रोक कर  तिरंगे के साथ सेल्फी ली। फिर वापस साईकल से लौट आया। 

15 अगस्त को बीवी बच्चो के साथ साइकिलिंग  और दौड़ने का प्लान था। लेकिन बारिश तेज थी तो वो लोग आराम कर रहे थे , उनका मूड नहीं था कही जाने का। लेकिन मैंने कोशिश कर के बेटी को उठाया उसकी माँ भी उठ गई ,दोना ने रैनकोट पहना मुझे तो भीगते हुए ही दौड़ना था। 

एक चार्टेड साईकल किराय पर ली उस पर भी झंडा टाई से फिक्स कर दिया।  बच्ची और बीवी साईकल पर झंडा लेकर साईकल चला रहे थे में हाथ में झंडा लेकर दौड रहा था। बारिश कभी तेज , कभी धीरे हो रही थी। बिच में बच्ची को नाश्ता और बीवी को नारियल पानी पिलाया। 

दस किलोमीटर का सफर तय किया थक गये लेकिन बहुत मजा आया। 

उन्होंने खून बहाया कम से कम हमे पसीना तो बहाना चाहिए। 

 



 









Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है