सेहत का सुपरफूड है आंवला

 सर्दियों में आंवला शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसका सेवन रोज़ किया जाए तो शरीर स्वस्थ रहता है । 'जानते हैं इसके लाभ और सेवन के तरीके ।
आं वला एक ऐसा सुपरफूड है जो शरीर की लगभग आधी समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला शरीर में बीमारी पैदा करने वाले तीन दोषों- कफ, वात और पित्त के असंतुलन को दूर करने में कारगर है। कहते हैं 100 ग्राम आंवले में लगभग 20 नारंगी जितना विटामिन-सी होता है। वहीं शोध के अनुसार एक आंवले में विटामिन- सी की मात्रा 600-700 मि.ग्रा होती है। इसकी यही विशेषता, फाइबर और रासायनिक गुण इसे और हितकारी बनाते हैं।

ये हैं फ़ायदे 

• इसमें कैल्शियम, विटामिन सी और कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है। डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत है। डाइटरी फाइबर खाद्य पदार्थों में मौजूद कार्बोहाइड्रेट का ही रूप है जो आसानी से नहीं पचता। इसलिए ये आंतों को तेजी से काम करने के लिए उत्तेजित करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मृत कोशिकाओं को कम करके उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से लड़ते हैं। • इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक करके पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। शरीर में एसिडिटी कम करता है। लिवर स्वस्थ रखता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है। • आंखों, बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। • दिल को स्वस्थ रखता है। मधुमेह और रक्तचाप की समस्या से दूर रखता है। • मस्तिष्क स्वस्थ रखता है और याद्दाश्त बढ़ाता है।

ऐसे करें सेवन

अचार और मुरब्बे आदि के रूप में आंवले का सेवन कर सकते हैं। पर ये दो तरीके कहीं ज्यादा फ़ायदेमंद साबित होंगे।
आंवला शॉट्स .... 3-4 आंवले, अदरक का 1 छोटा टुकड़ा, 10-15 पुदीने की पत्तियां, थोड़ा-सा काला नमक, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर को बारीक पीस लें। इसे छान लें। आधा कप शॉट रोज पीजिए।
आंवले की चटनी... 1-2 आंवले, 1 कप हरा धनिया, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, स्वादानुसार काला नमक और 1/2 छोटा चम्मच जीरा बारीक पीस लें। चटनी के रूप में आंवले का सेवन करें।



Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

How is the route of half marathon?

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है