अजनबियों से खुलकर बात कीजिए.... इससे खुशी मिलती है, स्वास्थ्य बेहतर होता है; लोगों से जुड़ाव बना रहता है

 मना किए जाने के डर से लोग अजनबियों से बातचीत नहीं करते हैं

 मनुष्य सामाजिक प्राणी है, लेकिन कई बार रिजेक्ट होने के डर से अजनबियों से बात करने से कतराते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक सामाजिक संपर्क काफी जरूरी है। और इसका हमारे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।
सोशल रूप से सक्रिय लोग ज्यादा खुश रहते हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। अकेलापन महसूस नहीं होता है और वे लोगों से जुड़ाव महसूस करते हैं।

 सर्वे के रिजल्ट से साबित हुआ कि अजनबियों से बात करने का बार- बार अनुभव अजनबियों से बात करने के बारे में लोगों के डर को कम कर सकता है। साथ ही इससे लोगों को आगे की बातचीत के लिए नए विषय भी मिलते हैं।

 अधिकांश लोग किसी अजनबी से बात करने पर खुश होते हैं। उपन्यास 'टॉकिंग टू स्ट्रेंजर्स' के लेखक एम. सैंडस्ट्रॉम ने बताया कि अजनबियों से बात करने के डर को कम करने के लिए उन्होंने किताब लिखी है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Vo2Max क्या होता है? उसके अच्छे होने से क्या फायदे हैं? उसको बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? हम हमारा Vo2max कैसे चेक कर सकते हैं?

पिता के खानपान-जीवनशैली का असर भी गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है