स्ट्रेस : समस्या की जगह समाधान पर ज्यादा ध्यान दें, धन्यवाद कहना बेहद कारगर

 कई ऐसे तरीके हैं जिनसे तनाव कम किया जा सकता है, लेकिन कई बार आपके तरीके ही ऊबाऊ लगने लगते हैं। तो फिर ऐसे में तनाव को कम करने के लिए क्या करें। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट इंगर ई. बर्नेट जिगलर रोजमर्रा के कुछ ऐसे ही उपायों को बता रही हैं जो तनाव को आसानी से कम करने में मददगार साबित होते हैं।

• जब किसी घटना या कारण की वजह से तनाव हो तो उस पर बहुत अधिक विचार करने के बजाय उसके समाधान के विकल्पों या उस पर काम करने के तरीकों के बारे में फोकस करें। तनाव कम होने लगता है। 

• बॉडी को स्कैन करें, चाय- को स्वाद लेकर पीएं
सुबह ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। पूरी बॉडी को मस्तिष्क से स्कैन कर यह जानने का प्रयास करें कि शरीर में कहां पर दर्द या थकावट महसूस हो रही है। इसके बाद चाय या कॉफी को स्वाद लेकर पीएं। काफी राहत मिलेगी।

कृतज्ञता ज्ञापित करें. लोगों को धन्यवाद कहें
हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार लोगों या चीजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन घटते हैं। खुशी की भावना बढ़ती है। नींद सुधरती है। असर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

#mentalhealth #healthtips #happiness #reducestress


Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है