FISTULA ka Treatment कैसे हुआ और मैंने क्या किया

मुझे याद है 2016 में टूर पर ज्यादा रहता था , चाय , समोसे , किसी भी समय खाना उस वक़्त में 38 साल का था आज में 44 का हु , तेल का खाना ,चाय मुश्किल से हजम होती है और नींद नहीं आती , यही कारन था मुझे बालतोड़ बैठनेकी जगह हुआ और इसको पकने से पहले ही फोड़ दिया , आयुर्वेदिक दवाई ली लेकिन कोई असर नाह हुआ , पेट ख़राब रहने लगा कुछ भी ठीक से नहीं खा पा रहा था सिर्फ फ्रूट्स और दलिया ही खा रहा था , रात में तो खाना लगभग बंद ही कर दिया और गरम पानी में बैठने से बेहतर लगने लगा , फिर motion भी soft हुए तो दर्द ख़त्म हो गया। 

वैसे इसका इलाज लेज़र treament ही है और नहीं तो अपने खान पान , जीवन शैली में बहुत बदलाव करना पड़ेगा ,लेज़र treatment महँगा है तो मैंने तीन प्रकार के फ्रूट्स , सलाद में खीरा ,टमाटर ,प्याज ,नींबु ,गाजर ,मुली साथ में दालचावल नियमित रूप से लेना शरू कर दिया , में हफ्ते में कम से कम चार दिन दौड ,साईकल और कसरत भी करता हु ,रात में बहुत कम खाता हु , दुध वाली चाय कॉफी नहीं के बराबर लेता हु जिससे मुझे आराम रहता है ,रोज गरम पानी में बैठ कर मसाज कर लेता हु। 

मुझे लगता है यह तरीका सबसे बेहतर है इससे और भी बिमारी से बचाव हो जाता है। 

निष्कर्ष यही है 

रात में भुखे या बहुत कम खा कर सो 

सुबह जल्दी उठो 

एक घंटा व्यायाम , दौड ,चलो या साईकल चलाओ 

काम से कम तीन प्रकार के seasonal फ्रूट्स खाओ 

आधा किलो सलाद चार प्रकार के raw vegetable मतलब जिनको बिना पकाये खाया जा सकता हो 

शाम को भूख लग रही हो तो नारीयल का जूस , या आर्थिक स्थिति अच्छी हो तो दो प्रकार के जूस पि लो 

इसके बाद भी भूख लगे तो दाल चावल ले लो 

इस कड़े नियम का पालन करने से ही तुरंत आराम मिलेगा नहीं तो लेज़र ट्रीटमेंट करा लेना चाहिए 

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है