प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?
उत्तर:- बिल्कुल नहीं। आपको एक दिन छोड़कर अगले दिन रन करना चाहिए। जब आप रन करते है तब आपकी बॉडी पर आपकी बॉडी वेट का तीन गुना रिवर्स फ़ोर्स आता है।और जब आप तेज रन करते हो तो यह 5 से 15 गुना तक हो जाता है, आपकी मसल्स, लिगामेंट्स और टेंडन्स एकदम से इतना लोड लेने के लिए तैयार नही रहते हैं। आपको मसल्स, लिगामेंट्स और टेंडन्स के लिए रिकवरी के लिए 48 घंटे का समय देना अनिवार्य है इसलिए आपको शुरू में एक दिन छोड़कर रन करना चाहिए । आपको कम से कम दो से तीन माह तक एक दिन छोड़कर स्लो रनिंग करके पहले अपना बेस मजबूत करना चाहिए। स्लो रनिंग का मतलब है उस स्पीड में रन करना जिसमें आप फुल सेंटेंस के आराम से बात कर लें। यह व्यतिगत है सभी के लिये अलग है। pace पर धयान न दे ,stop watch में सिर्फ समय देखे और अपने शरीर के दर्द को महसूस करे ,सांसो पर धयान दे तेज आ रही या धीरे , Meditative Run मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिये सबसे बेहतर होती है ,पेट की तरफ भी ध्यान न दे इसके अलावा बॉडी की रिकवरी अच्छे से करना चाहिए। उसके लिए जरूरी है कि आप अच्छे से नींद लें। पोष्टिक भोजन ,फल फ्रूट्स ...
Comments
Post a Comment