कमजोरी में भी साइकिलिंग और रनिंग ,28 Km Cycling and 10 Km Running 27 March 2022

 हर संडे की तरह आज फिर से अपनी साइकिलिंग और दौड पूरी करनी थी , लेकिन तबीयक कुछ ठीक नहीं लग रही थी , शनिवार को सुबह दौड और वर्कआउट के बाद थक गया था क्युकी आज कल  भी रात में walk पर जाना पड़ रहा है लगभग चार किलोमिटर हम चलते है और दिन में भी मुझे ऑफिस के काम से बहुत दौड भाग करनी पड़ती है , कमाई ज्यादा नहीं होने से स्टाफ भी कम है , और बीवी खुद से walk पर जाने को तैयार नहीं होती , मुझे पता है की अगर वोह नहीं जाएगी तो और कमजोर हो जाएगी , तो में अपने आप को समझा कर उसके साथ walk कर लेता हु और इसलिए रात में लेट सोना और सुबह जल्दी उठने से शनिवार सुबह आँखो में दर्द था और पैरो की thighs मसल्स भी दर्द दे रही थी , इसलिए शनिवार रात को वाक पर नहीं गया , खा कर और नींबु एलेक्ट्राल  पानी पि कर 9.30 pm तक सो गया। 

सुबह हाथ में और पैर में दर्द था इसलिए लेट उठा 6 बज गए थे , फिर गरम पानी में electral और नींबु   पिया , फिर गुड़ ,बादाम ,अखरोट ,किसमिस ,लहसुन ,शहद ,आंवले का मुरब्बा खाया फ्रेश होकर तैयार हो गया। 

सुबह 7.17 पर शुरू कर लगभग 8 तक साइकिल से 13 Km 41 minute में तय कर वनविहार पहुँचा , साइकिल आराम से चला ली



thighs में दर्द था और थका हुआ भी महसूस कर रहा था लेकिन दौड़ना था , नहीं दौडूंगा तो और परेशानी होगी , मुझे पता है दौड़ने से  मानसिक तनाव कम  जाते है , electrol पानी पि कर और साथ में एक बोतल रख कर 8:10  पर दोड़ने शुरू की , ज्यादा हाफने लगता तो थोड़ा चल लेता , और फिर 10 Km दौड 1.04 घंटे में पूरी की



अच्छा लगा दौड के बाद और नींबु electral पानी पीया , केले ,संतरे खाये , तबियत ठीक नहीं  इसलिए थोड़ा ज्यादा आराम किया , आँखो में संतरे के छिलके का रस दाल दिया जलम थोड़ी जलन हुई लेकिन बाद में अच्छा लगा 

और 10:19 पर वहाँ साइकिल घर  और निकल  पड़ा , धुप थी इसलिए ज्यादा पानी पि लिया था , फिर आनंद नमकीन पर कॉफी पि पैक किये 54 minute में तय कर घर पहुंचा

 


 

घर पर  हाथ धोया  बदले फिर समोसा खाया , फ्रूट्स खाये , आँखे और हल्का सर दर्द दे रहा था लेकिन मुझे पता है दो तीन घंटे  आराम करने बाद सब  जायेगा और अच्छा फ्रेश महसूस करूँगा हुआ , अभी  दर्द ख़त्म है  से तैयार हु

 

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है