Running and Cycling 28 Km Cycling and 10 Km Running 20 March 2022

 आज रविवार को हमेशा की तरह दस किलोमीटर की दौड और 28 Km साइकिलिंग की , रात में बीवी के साथ 4 Km की walk करके लगभग 11 बजे सो गया था , मानसिक थकन नहीं थी इसलिए नींद पाँच बजे खुल गयी , अखरोट , बादाम, गुड़ , आँवले का मुरब्बा , लहसुन ,शहद खाया , इलेक्ट्रोल नींबु पानी पिया , दो बोतल भी रख ली , साथ में तीन केले और निकल पड़ा सुबह के 6.10 बजे थे , 41 minute में 13 Km साईकल चला कर वनविहार पहुँचा। 










इस हफ्ते मात्र दो दिन ही workout कर पाया था , मानसिक थकान थी , जैसा सोचते है वैसा नहीं होता तो फिर नींद अच्छी नहीं होती सुबह नहीं उठ पाते और कमजोरी रहती है , यह सभी runners के साथ होता है , लेकिन एक दिन आराम करने के बाद अगले दिन जरूर workout करना चाहिये , या walk करनी चाहिए नहीं तो अपने शरीर से काबू छूट सकता है , मुझे लगता है दौड़ना ही एक मात्र solution हे , बीमारियों को दूर रखने का , नहीं तो शरीर में बिना कारन दर्द ,देर तक सोना , मानसिक समस्या से परेशां हो सकते है , यदि हम आर्थिक रूप से कम सक्षम है तो दवाइयों से ,डॉक्टर से बचना चाहते तो , कैसे भी करके हफ्ते में तीन दिन एक से दो घंटा चलना साथ में दौड़ना या साईकल चलना चाहिए। 

एक आम इंसान अपने काम या पैसे कमाने के तरीके या target पुरा  न कर पाने से , पारिवारिक कलह के कारण अपनी सारी ऊर्जा ,व्यर्थ की सोच ,tv, mobile देखने में बर्बाद कर देता है और  जाता है जिस कारण workout के लिए समय नहीं निकल पता।  इन सब से बचेंगे तभी दौड पायेंगे 

वनविहार में अपनी 10 KM की दौड पुरी की 

 



बोतल, केले ,DRYFRUITS जो साथ में रखता हु 









दौड़ने के बाद वापस घर साईकल से लौट आया 15 Km की साइकिलिंग 47 minuteमें की 



शरीर पूरी तरह से थका चुका था , फिर से नींबु  और एलेक्ट्रल पानी पिया ,नाहा कर खाना खाया और  दोस्तों को whatsapp कर के सोने लगा , सर और आँख हर बार की तरह दर्द दे रही थी , धड़कने तेज चल रही थी , गर्मी थी तो पसीना  अच्छी से आया था ,पुरा ध्यान शरीर पर देकर सो रहा था , ज्यादा ध्यान सर और आँखे दुख रही थी वही था मुझे पता है कुछ घंटो के आराम से recover हो जाऊंगा और वैसा ही हुआ , मुझे लगता है शारीरिक कसरत  से होने वाला दर्द ही हमारी सभी  मिटा सकता है।  बीएस recover के लिये भोजन की व्यवस्था और तीन घंटे  जरुरी है

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है