Sunday Running 10 Km and Cycling 27 Km 13 March 2022

 लगभग चार साल से हर sunday की तरह आज भी दौड़ा और बह साईकल भी साथ में चला लेता हु, आज तबियत थोड़ी नरम थी लेकिन , मुझे पता है आज नहीं दौडूँगा तो और तबियत ख़राब हो जायेगी और दिन भी ख़राब हो जायेगे ,और इस हफ्ते में दो दिन ही excercise कर पाया क्युकि , व्यवसायिक और पारीवारिक परेशानी के कारण , विचारो से सर भारी रहा था , मेरी माँ की heart bypass surgery हुई है , मैंने बहुत समझाया था अपने शरीर को कम से कम दो घंटा देना जरुरी है , दौड़ेंगे नहीं तो दिल कमजोर हो जायेगा ,दवाइयों की जगह नियमित  दौड ,साईकल ,व्यायाम ,पौष्टिक भोजन अपनाओ और डॉक्टरी सलाह ,दवाई से बचो , यदि हम किसी भी कारण से अपने शरीर को समय नहीं दे पाते तो हमारा मस्तिष्क शरीर से अपना control खो देता है और हम डॉक्टरी सलाह पर निर्भर हो जाते है ,पेट निकलना ,शरीर में बिना कारण दर्द , सर दर्द यह सभी लक्षण है हमे नियमित चलना ,दौड ,साईकल ,व्यायाम ,पौष्टिक भोजन के लिये समय निकाल लेना चाहिये ,नहीं कर पा रहे तो भी समय निकाले जितना करते बने जैसे भी बने करे कम से कम रुक रुक कर चले ,सोचे कैसे करे और यही से positivity की शरूआत होती है , दर्द ही दर्द को ख़त्म करता है , लेकिन वो सकारात्मक होना चाहिये , मस्तिष्क के लिये भी excercise प्लान करे जैसे की इंग्लिश के शब्द का मतलब यद् करना , puzzle solve करना , या कुछ भी नया सीखना।

यह सारी बाते दिमाग में थी , इसलिये लेट (6.20 AM) उठने के बावजूद प्लान किया की धीरे दौडूंगा ,साईकल चलाऊंगा या नहीं करते बनेगा तो रुक कर आराम करूँगा लेकिन बिस्तर पर सो कर अपना दिन खराब नहीं करूँगा ,

उठ कर पानी गरम किया उसमे नींबु और electral पाउडर डाल कर पीया , साथ में गुड़ ,बदाम ,अखरोट ,किसमिस खाया , फिर फ्रेश होकर दो छोटी बोतल में electral ,नींबु पानी पैक किया ,पानी की बोतल ,पाँच वाली dairy milk ,तीन केले ,छोटी पॉलिथीन में खजूर ,पैसे रखे , एक thumsup की बोतल भी बैग में रखी और साईकल से वनविहार की और निकल पड़ा 




13 Km की साइकिलिंग 44 minute में की , मजा आया ,  फिर  Rs 30 की टिकट ली , गार्ड को dairy milk दी साईकल को वनविहार में लॉक  किया 

 



बैग से पानी की दो छोटी बोतल निकाल कर रख ली , साथ में ड्राई फ्रूट्स और खजूर रखे , और दौड शुरू की ,रुक रुक कर दौड रहा था लेट पहुंचा था इसलिये गर्मी ज्यादा लग रही थी , फिर भी दोड़ना तो था , कभी तेज कभी धीरे दौड कर , पसीना बहाते  हुए 10 Km की  दौड  1.01 घंटे में ख़त्म की , Starva app का gps बराबर नहीं था इसलिये distance गलत calculate किया 




फिर कुछ देर आराम की साथ में दो कटे नींबु थे , electral था उसे पानी में मिला कर पी लिया , केले खाये , thumsup पिया , फिर साईकल चला कर घर की ताराम निकल पड़ा , रास्ते में आनंद नमकीन से अपने और सर के लिये सोमोसे लिये , आज right घुटनो में दर्द हो रहा था इसलिए left पैर से ज्यादा जोर देकर cycle चला रहा था ,30 Km से ज्यादा साईकल चलाने से घुटनो में दर्द होने लगता है , अभी में ज्यादा साईकल चलाने में सक्षम नहीं हु 

14 Km का सफर एक घंटे में पूरा किया 




घुटनो में दर्द सिर्फ साईकल चलाने से ही हो रहा था। 

घर पहुंच कर फ्रूट्स खाये , आज सफाई वाली छुट्टी पर थी इसलिये घर बर्तन भी साफ किये , mixer ख़राब था तो chopper से लहसुन ,प्याज, अदरक , टमाटर को chop कर के बीवी को अण्डा करी बनाने में मदद की , फिर fried rice खाया , सर और आँखे हल्का दर्द दे रही थी लेकिन घर का काम करना भी जरुरी था नहीं तो बीवी नाराज हो जायेगी , उसके बाद समोसा खाया फिर , bathroom गया और washroom साफ किया , नाहा कर थोड़ी देर सोया , खाना बन गया था, उठ कर खाया और फिर से सो गया , तीन घंटा वर्कआउट करने से आँखो में दर्द होता है , सर भी दर्द होता है लेकिन तीन घंटे आराम करने के बाद सब ठीक हो जाता है , ताजगी महसुस होती है , शरीर का सारा दर्द ख़त्म हो जाता है , हफ्ते भर की negativity positivity में बदल चाहती है , लगता है जैसे हम आज फिर से पैदा हुए है , कुछ नया अच्छा  सिखने और करने के लिये, अपने और दुसरो के लिये। और क्या चाहिये जिंदगी में  

Comments

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

एरोबिक और एनारोबिक रनिंग क्या होती हैं?

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है