नया साल 2021 celebrate किया 10 km दौडकर ,क्रिकेट खेला ,cake काटा पोहा जलेबी खाई दोस्तों और बच्चो के साथ 02/01/2022

 

नया साल है तो साल की शुरुआत अच्छी होनी चाहिये ,कुछ पॉजिटिव शरीर और विचार दोनों से , इसलिये sunday 2 Jan 2021 को प्लान किया फ्रूट केक काटने का , एक तरिक को जो भी लग रहा था भोपाल में है सबसे बात करने की कोशिश की , और यही से शुरवात होती है पाजिटिविटी की , ठण्ड  में सुबह किसी को बुलाना जिनसे हम साल में कभी कभी बात करते है या बहुत सालो से बात नहीं की बिना संकोच के, जानते हुए आज के समय में सभी व्यस्त है , या हर किसी को कोई न कोई परेशानी है , सभी अपने विचारो से झुज रहे है की कैसे अपने आप को खुश रखा जाये


 

मैंने भी एक धर्म की बात करता हु , जिसके बारे में सभी जानते है अपने शरीर की कसरत , मात्र एक घंटे के लिये अपना लिया जाये तो फायदा ही होगा , क्योकि यदि हम इस तनाव भरी जिंदगी में एक घंटा भी अपने शरीर को कसरत का समय देते है तो हम बहुत से रोगो से बच सकते है और तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते ,

बात करने से अच्छा लगता है , मन हल्का होता है तो कॉल किया , जायदातर बहार थे , कई ने फ़ोन नहीं उठाया , कुछ व्यस्त ही रहते है , लेकिन इसके बावजुद भी कुछ आ ही जाते है ,यह एक achievement की तरह ही है , 40 साल में किसी को खेलने के लिये ,दौड़ने , cycling ,walking के लिये बुलाना 

रात में आधा घंटे मैडिटेशन कर के जल्दी सो गया , सुबह motion के कारण 5 :10 तक नींद रोज की तरह खुल ही जाती है , पेट साफ हुआ तो गरम पानी एलेक्ट्रोल और नींबु डाल कर पि लिया क्योकि दौड़ना था और दोस्तों के साथ खेलना भी समय लगता है , और साथ में बादाम,अखरोट ,लहसुन शहद , खजूर भी खाया , फिर 30 मिनिट मैडिटेशन की , शेविंग की , ब्रश किया , मुँह धोया , दौड़ने के कपडे supporter और लोअर पहना , ठण्ड थी तो एक हाफ शर्ट, एक फुल टीशर्ट और स्वेटर पहन लिया ,इससे दोड़ने में आसानी होती है नहीतो शरीर बार बार ठंडा गरम होता है ,बीमार पड़ सकते है

8 बजे तक वनविहार पहुंच गया था और 8:14 से दौड़ना शुरू किया , लग नहीं रहा था कोई आयेगा लेकिन आधे घंटे बाद एक मित्र शैलेन्द्र का फ़ोन आया की बच्चो के साथ  बेट बाल  लेकर आ रहा हु 


कुछ समय बाद दूसरे मित्र अभिषेक का कॉल आया वह भी आ रहा है , मैंने अपनी दौड जारी रखी , वनविहार के दूसरे गेट तक पहुंच गया था , रस्ते में जिनको जनता था उनको गुड़ मॉर्निंग , hifi दे कर आगे बढ़ रहा था ,वहाँ के गार्ड लोगो को नये साल की chocolate दी, और बीच में जब थक जाता तो चलने लगता , दौड ख़त्म की , दोस्त भी पहुँच गये  उनके साथ आधा एक घंटा क्रिकेट खेला , बाद  में एलेक्ट्रोल नीबू पानी जो साथ में लेकर आया था पिया ,फ्रूट केक कटा , भूख लग रही थी तो ब्रजवासी में पोहा जलेभी भी खाई , कुछ बाते की ,अंत में न्यू ईयर बोल कर , गले लग कर बिदाई ली। 

अच्छा लगता है यह सब कर के , मजा आया , हैप्पी न्यू ईयर तो आल


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

आज 26 Jun 2022 को भी 10 Km दौड़ा और 30 Km साइकिलिंग की 20 Jun 2022

They Thought It Was Strength. It Was Just Sorrow

One World, One Love, One Future

How I, Nitin Meshram, Convinced World Leaders to Choose Love Over War

प्रश्न :- मैं नया रनर हूँ, अभी कुछ दिन पहले ही मैंने दौड़ना शुरू किया है। क्या मुझे प्रतिदिन रनिंग करना चाहिए?

Fitness Challenge : फिटनेस के लिए 180 ने लिया आयरनमैन चैलेंज, तेज़ बारिश के बावजूद 30 दिन में 221 किमी दौड़े, 751 किमी साइकिल चलाई

How is the route of half marathon?

गले लगाने से खुशी मिलती है oxytocine harmone बनते है